रांची : दशम फॉल के पास शौचालय व स्कूल का किया जायेगा निर्माण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2018 9:13 AM

विज्ञापन

रांची : अध्ययन यात्रा पर रांची आयी लोकसभा और राज्यसभा की एसटी-एसटी सदस्यों की संसदीय कमेटी गुरुवार को हैदराबाद लौट गयी. यहां से जाने से पूर्व उन्होंने सीसीएल के कार्यों की समीक्षा की. कंपनी के एसटी-एसटी एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की. प्रबंधन के साथ बैठक में टीम के सदस्यों ने एससी-एसटी के लिए […]

विज्ञापन

रांची : अध्ययन यात्रा पर रांची आयी लोकसभा और राज्यसभा की एसटी-एसटी सदस्यों की संसदीय कमेटी गुरुवार को हैदराबाद लौट गयी. यहां से जाने से पूर्व उन्होंने सीसीएल के कार्यों की समीक्षा की. कंपनी के एसटी-एसटी एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की. प्रबंधन के साथ बैठक में टीम के सदस्यों ने एससी-एसटी के लिए तय रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया.

टीम का नेतृत्व कर रही कृत पी सोलंकी ने कंपनी के सीएमडी को बताया कि दशम फॉल के पंसकम गांव की यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वहां शौचालय व शिक्षा की बेहतर व्यवस्था नहीं है. कंपनी के सीएमडी गोपाल सिंह ने टीम को आश्वस्त किया कि गांव में कंपनी अपने सीएसआर फंड के तहत शौचालय की व्यवस्था करेगी. वहां स्कूल भी बनाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola