रांची : जोनल कमेटी का चुनाव रद्द करने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2018 5:43 AM

विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों ने मेयर आशा लकड़ा को ज्ञापन सौंप कर निगम में गठित जोनल समिति को रद्द करने की मांग की है.ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि नगरपालिका अधिनियम में यह व्यवस्था की गयी है कि इस चुनाव में निगम के समस्त निर्वाचित पार्षद शामिल होंगे. लेकिन, […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों ने मेयर आशा लकड़ा को ज्ञापन सौंप कर निगम में गठित जोनल समिति को रद्द करने की मांग की है.ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि नगरपालिका अधिनियम में यह व्यवस्था की गयी है कि इस चुनाव में निगम के समस्त निर्वाचित पार्षद शामिल होंगे. लेकिन, इस चुनाव में 10 से अधिक पार्षद अनुपस्थित रहे.
इस प्रकार से चुनाव की यह सारी प्रक्रिया ही गलत थी. ज्ञापन में पार्षदों ने यह भी लिखा है कि जोनल समिति का गठन आसपास के वार्डों को मिलाकर होना था, लेकिन इसके लिए वार्डों का जो ग्रुप तैयार किया गया, वह भी सही नहीं था. अत: अधिनियम के विरोध में जाकर किये गये इस चुनाव को रद्द करवाया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola