रांची : जस्टिस डॉ एसएन पाठक व राजेश शंकर ने ली परमानेंट जज की शपथ

Updated at : 20 Sep 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जस्टिस डॉ एसएन पाठक व राजेश शंकर ने ली परमानेंट जज की शपथ

रांची : झारखंड हाइकोर्ट केे एडिशनल जस्टिस डॉ एसएन पाठक व जस्टिस राजेश शंकर ने बुधवार को परमानेंट जज के रूप में शपथ ली. हाइकोर्ट के व्हाइट हॉल में आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने उक्त न्यायाधीशों को बारी-बारी से पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट केे एडिशनल जस्टिस डॉ एसएन पाठक व जस्टिस राजेश शंकर ने बुधवार को परमानेंट जज के रूप में शपथ ली. हाइकोर्ट के व्हाइट हॉल में आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने उक्त न्यायाधीशों को बारी-बारी से पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति वारंट व अधिसूचना का पाठ किया गया.
इस अवसर पर हाइकोर्ट के न्यायाधीशगण, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय, मुख्य सचिव सुधीर कुमार त्रिपाठी, डीजीपी डीके पांडेय, बार काउंसिल अॉफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता पीसी त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के एमएम शर्मा, डॉ एसके वर्मा, वरीय अधिवक्ता, अधिवक्तागण, हाइकोर्टकर्मी सहित न्यायाधीशों के रिश्तेदार उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि वरीय अधिवक्ता रहे डॉ शिवानंद पाठक व अधिवक्ता राजेश शंकर 30 सितंबर 2016 को झारखंड हाइकोर्ट के एडिशनल जज बनाये गये थे. शपथ लेने के बाद दाेनाें न्यायाधीश अदालत में बैठे तथा मामलों की सुनवाई की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola