रांची : श्याम प्रभु के रंग में रंगे भक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2018 10:19 AM
विज्ञापन
रांची : श्री श्याम मंडल के 51वें वार्षिकोत्सव श्री श्याम महोत्सव के तीसरे दिन गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार ने उपस्थित भक्त समुदाय का स्वागत किया. तत्पश्चात श्री श्याम मंडल द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प के 51 वें अंक का विमोचन राज्य के महाधिवक्ता एवं […]
विज्ञापन
रांची : श्री श्याम मंडल के 51वें वार्षिकोत्सव श्री श्याम महोत्सव के तीसरे दिन गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार ने उपस्थित भक्त समुदाय का स्वागत किया. तत्पश्चात श्री श्याम मंडल द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प के 51 वें अंक का विमोचन राज्य के महाधिवक्ता एवं समाजसेवी अजीत कुमार ने किया. मुख्य अतिथि श्री कुमार ने इस अवसर पर समस्त श्याम भक्तों को अपनी शुभकामनाएं दीं. मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार द्वारा अष्ट प्रहर की अखंड श्री श्याम ज्योति प्रज्वलित की गयी.
जैसे ही अखंड ज्योति प्रज्वलित की गयी, उपस्थित जन समुदाय ने भाव-विभोर होकर श्री श्याम प्रभु का जयकारा लगाया. रात्रि 10 बजे से संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ हुआ. जयपुर से पधारे भजन सम्राट मनीष गर्ग ने भजनों का ऐसा समां बांधा कि पूरा मंदिर परिसर श्याम प्रभु के रंग में रंग गया.
भक्तगण श्याम प्रेम में ओतप्रोत हो नाचने लगे. श्री श्याम प्रचार मंडल (केशोराम कॉटन मिल्स, कोलकाता), श्री श्याम मंडल गुमला, श्री श्याम मंडल कोलकता, श्री श्याम मंडल डालटनगंज इत्यादि बाहर से आयी कई भजन मंडलियों ने श्री श्याम प्रभु के दरबार मे हाजिरी लगायी. संपूर्ण रात्रि अखंड ज्योत में आहुति देने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही. श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग, फल, मेवा, राबड़ी, खीर, चूरमा, केसरिया दूध एवं सवामनी का भोग अर्पित किया गया. कार्यक्रम में मंडल के बृजमोहन पोद्दार, गोपी किशन ढांढनिया, श्याम सुंदर पोद्दार, रमेश चंद्र सारस्वत, विकास पाड़िया, रोहित साबू, संदीप माहेश्वरी, अनिल ढांढनिया, डॉ विजय शर्मा, नारायण रूंगटा, अजय रुंगटा, अरुण धानुका, गौरव परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
आज 251 महिलाएं करेंगी सुंदरकांड का पाठ : रविवार को प्रात: सात बजे 251 महिलाओं द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया जायेगा. दोपहर एक बजे सवामनी भोग लगाया जायेगा. स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुति एवं जयपुर से पधारे भजन गायक मनीष गर्ग एवं अबोहर से पधारे भजन गायक मयंक अग्रवाल द्वारा पूरे दिन संगीतमय संकीर्तन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










