एक सप्ताह के अंदर बदल गया तबादला आदेश, मामला झारखंड हाइकोर्ट में

रांची : अंचलाधिकारी के तबादला आदेश को मात्र एक सप्ताह में ही बदल देने का मामला झारखंड हाइकोर्ट में चला गया है. इस मामले को लेकर अधिकारी मनोज कुमार दीक्षित न्यायालय में गये हैं. उनकी अोर से पक्ष रखा गया है कि 23 अगस्त को उन्हें दुमका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी से ओरमांझी का सीअो […]
रांची : अंचलाधिकारी के तबादला आदेश को मात्र एक सप्ताह में ही बदल देने का मामला झारखंड हाइकोर्ट में चला गया है. इस मामले को लेकर अधिकारी मनोज कुमार दीक्षित न्यायालय में गये हैं. उनकी अोर से पक्ष रखा गया है कि 23 अगस्त को उन्हें दुमका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी से ओरमांझी का सीअो बनाया गया था.
वहीं ओरमांझी के सीअो राजेश कुमार का तबादला नारायणपुर (जामताड़ा) कर दिया गया था, लेकिन स्थानांतरण के मात्र चंद दिनों बाद यानी 31 अगस्त को आदेश रद्द कर दिया गया. यानी राजेश कुमार पुन: ओरमांझी सीअो रह गये और श्री दीक्षित वापस दुमका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर भेज दिये गये. इस मामले में सुनवाई करने के बाद न्यायालय ने यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है. इसके तहत अंतिम फैसला आने तक राजेश कुमार ओरमांझी के सीअो बने रहेंगे, क्योंकि उन्होंने अपना प्रभार श्री दीक्षित को नहीं दिया था.
जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कुल 71 अंचलाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया था. कई अधिकारियों की सेवा दूसरे विभागों को दी गयी थी. इसके बाद 31 अगस्त को विभाग ने इनमें से श्री दीक्षित सहित कुल चार अफसरों के तबादले की अधिसूचना रद्द कर दी. इसके तहत ओरमांझी व नगड़ी के सीअो का तबादला आदेश भी विलोपित हो गया. नगड़ी के सीअो दिवाकर प्रसाद चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का तबादला गढ़वा सदर में किया गया था और गढ़वा सदर के सीअो वैद्यनाथ कामती को नगड़ी का सीअो बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




