गैस पाइपलाइन बिछाने के लिये मिला एनओसी

रांची : रांची जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) को जमीन उपलब्ध हो जायेगी. उल्लेखनीय है कि गैस पाइपलाइन के लिए गेल को करीब 2.6623 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने वन भूमि(जंगल-झाड़ी) देने के लिए एनओसी जारी कर दिया है. बताया […]
रांची : रांची जिले में गैस पाइपलाइन बिछान��� के लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) को जमीन उपलब्ध हो जायेगी. उल्लेखनीय है कि गैस पाइपलाइन के लिए गेल को करीब 2.6623 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने वन भूमि(जंगल-झाड़ी) देने के लिए एनओसी जारी कर दिया है. बताया जाता है कि इस जमीन में वनाधिकार कानून के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हो रहा है और ग्रामसभा की अनुमति भी ले ली गयी है. सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद गेल को सशर्त एनओसी जारी किया गया है. इस जमीन का उपयोग गेल जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धमरा परियोजना के तहत गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










