छात्रों को मिले माइक्रोसॉफ्ट से 10.25 लाख के पैकेज

रांची/विशाखापत्तनम : मेजर आइटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गीतम (जीआइटीएएम) इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पांच छात्रों को एसोसिएट कंसल्टेंट, प्रीमियर फील्ड इंजीनियर और प्रोजेक्टर मैनेजर के तौर पर 10.25 लाख के पैकेज पर चुना है. इस चुनाव के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया यूनिवर्सिटी रिक्रूटमेंट टीम ने पहले कैंपस का दौरा कर संभावित छात्रों की सूची तैयार की. […]
रांची/विशाखापत्तनम : मेजर आइटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गीतम (जीआइटीएएम) इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पांच छात्रों को एसोसिएट कंसल्टेंट, प्रीमियर फील्ड इंजीनियर और प्रोजेक्टर मैनेजर के तौर पर 10.25 लाख के पैकेज पर चुना है. इस चुनाव के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया यूनिवर्सिटी रिक्रूटमेंट टीम ने पहले कैंपस का दौरा कर संभावित छात्रों की सूची तैयार की. फिर ऑनलाइन टेस्ट तथा इंटरव्यू के नतीजे के आधार पर इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र एमएस सिंधु, आर सलिनी, बी अर्षिथ, पी ईश्वर, कृष्णा प्रणिता और रेनो फ्रांसिस का चुनाव किया गया.
साथ ही, इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में इंटर्नशिप के लिए चयनित कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सुसारला सूर्य को प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) के तहत फुल टाइम प्लेसमेंट दिया गया है. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नये एकेडमिक इनिशिएटिव के तहत गीतम के विद्यार्थियों के लिए डब्ल्यूआइएसइ (वुमन इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) की पेशकश की है. इसकेे तहत तृतीय वर्ष की छात्राओं के दो बैच का चयन दूरस्थ परियोजनाओं के लिए किया गया है.
चयनित छात्राओं को कुशल प्रोफेशनल बनाने के लिए गीतम के शिक्षक उन्हें गाइड कर रहे हैं, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के पेशेवरों की टीम उन्हें सलाह दे रही है. संस्थान के कुलपति प्रोफेसर एमएस प्रसाद राव, प्रतिकुलपति प्रोफेसर के शिवरामकृष्णा, रजिस्ट्रार प्रोफेसर एम पोथराजू, प्रौद्योगिकी प्रधानाचार्य प्रोफेसर के लक्ष्मी प्रसाद तथा प्रशिक्षण और नियुक्ति निदेशक गुरुमूर्ति गंगाधरन ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




