कांके : दोषियों पर कार्रवाई और रुपये दिलाने की फरियाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 5:48 AM
कांके : मुत्थुट अोवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ठगी के शिकार हुए युवक गुरुवार को ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग व कांके थाना इंस्पेक्टर राजीव रंजन से मिले. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी. युवकों ने फरार संचालक आमिर गाजी के पैन नंबर, आधार कार्ड, एक्सिस बैंक […]
कांके : मुत्थुट अोवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ठगी के शिकार हुए युवक गुरुवार को ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग व कांके थाना इंस्पेक्टर राजीव रंजन से मिले. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
साथ ही रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी. युवकों ने फरार संचालक आमिर गाजी के पैन नंबर, आधार कार्ड, एक्सिस बैंक व यश बैंक खाता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करायी. युवकों ने इंस्पेक्टर को बताया कि कार्यालय में कार्यरत कांके क्षेत्र के अरसंडे, मिल्लत कॉलोनी, चूड़ी टोला, बोड़ेया के लोगों की भी मामले में संदिग्ध भूमिका है.
पुलिस इस पर भी कार्रवाई करे. युवकों का कहना था कि आमिर गाजी ठगी कर लगभग 1.5 से दो करोड़ रुपये लेकर भागा है. उसके द्वारा ठगी के शिकार हुए युवकों की संख्या 400 से भी अधिक है.
आरबी कांप्लेक्स में नहीं चल रहा था कार्यालय : मुत्थुट अोवरसीज का कार्यालय आरबी कांप्लेक्स बोड़ेया में नहीं चल रहा था. प्राथमिकी में कार्यालय एक कांप्लेक्स में संचालित होने की बात कही गयी थी. पांच सितंबर को प्रकाशित खबर में भूलवश आरबी कांप्लेक्स में कार्यालय संचालित होने की खबर छप गयी थी, जबकि मुत्थुट कंपनी बोड़ेया रोड के एक दूसरे भवन में संचालित हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










