ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 को रांची में कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव

Updated at : 06 Sep 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 को रांची में कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को रांची आयेंगे. दिन के 12.30 बजे से 2.30 बजे तक वह यहां रहेंगे. इस दौरान वह झारखंड में स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम आयुष्मान भारत की शुरुआत करेंगे. वहीं कोडरमा व चाईबासा मेडिकल कॉलेज सहित रिनपास, कांके में बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास भी भी करेंगे. इसी दिन […]

विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को रांची आयेंगे. दिन के 12.30 बजे से 2.30 बजे तक वह यहां रहेंगे. इस दौरान वह झारखंड में स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम आयुष्मान भारत की शुरुआत करेंगे. वहीं कोडरमा व चाईबासा मेडिकल कॉलेज सहित रिनपास, कांके में बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास भी भी करेंगे. इसी दिन टाटा ट्रस्ट के साथ झारखंड सरकार एसपीवी के लिए एमओयू भी करेगी.
57 लाख परिवारों का होगा स्वास्थ्य बीमा : स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत झारखंड के 57 लाख परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा.
दो लाख अतिरिक्त परिवार भी इसमें जुड़ेंगे तब लाभुकों की संख्या 59 लाख परिवार की हो जायेगी.विश्वस्तरीय होगा कैंसर अस्पताल : टाटा ट्रस्ट राज्य सरकार के साथ रांची के रिनपास में स्टेट अॉफ द आर्ट कैंसर केयर सेंटर की स्थापना करेगा. इसके साथ ही टाटा राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर केयर सेंटर तथा छह कंप्रहेंसिव कैंसर केयर सेंटर एवं जिला अस्पतालों के निकट सात डाग्नोस्टिक एंड डे केयर क्लीनिक की स्थापना में भी राज्य सरकार को सहयोग करेगा.टाटा ट्रस्ट के साथ इन शर्त्तों पर 23 सितंबर को एमओयू भी प्रधानमंत्री की उपस्थिति में होगा.
कैंसर केयर सेंटर की स्थापना दो फेज में : बताया गया कि राज्य में कैंसर केयर सेंटर की स्थापना दो फेज में की जायेगी. फेज-1 के तहत रांची में स्टेट अॉफ द आर्ट कैंसर केयर सेंटर की स्थापना के लिए स्टेट अॉफ द आर्ट कैंसर केयर सेंटर स्थापना की जायेगी जो राज्य में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना(सीजीएचएस) की दरों पर चिकित्सा मुहैया करायेगी. फेज टू के तहत इन सुविधाओं की एक अलग योजना, रूप-रेखा तैयार की जायेगी जिसमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अलावा छह कंप्रहेंसिव कैंसर केयर सेंटर एवं जिला अस्पतालों के निकट सात डायग्नोस्टिक एंड डे केयर क्लीनिक की स्थापना होगी.
जो सीजीएचएस या इससे कम दरों पर चिकित्सा उपलब्ध करायेंगे. टाटा ट्रस्ट के लिए रिनपास परिसर में 23.5 एकड़ स्वास्थ्य विभाग की भूमि 30 वर्षों की लीज पर एक रुपये की टोकन मनी पर उपलब्ध करायी जा रही है. इस कैंसर केयर सेंटर में 50 प्रतिशत बेड झारखंड के निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगे.
100-100 सीट के होंगे मेडिकल कॉलेज
चाईबासा और कोडरमा के मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीटें होंगी. यानी प्रतिवर्ष इन दोनों मेडिकल कॉलेज से 200 डॉक्टर बनेंगे. साथ ही 500-500 बेड का अस्पताल भी होगा. भूमि आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola