कान में स्टेपल किया हाथ में ब्लेड से काटा

खलारी : थाना क्षेत्र के करकट्टा बस्ती में तीन नाबालिग सहित चार लड़कों की क्रूरता से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़कों के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गुरुवार की शाम चार बजे करकट्टा बस्ती में रहनेवाले किशुन मुंडा, पंकज मुंडा, सुनील गंझू, बिंदेश्वर मुंडा, […]
खलारी : थाना क्षेत्र के करकट्टा बस्ती में तीन नाबालिग सहित चार लड़कों की क्रूरता से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़कों के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गुरुवार की शाम चार बजे करकट्टा बस्ती में रहनेवाले किशुन मुंडा, पंकज मुंडा, सुनील गंझू, बिंदेश्वर मुंडा, मुन्ना मुंडा बस्ती के ही मनोज मुंडा सहित तीन नाबालिग दिनेश मुंडा, प्रेम मुंडा व करण मुंडा को बाइक पर बैठा कर जंगल ले गये. वहां बुधवार की रात बस्ती में खड़ी हाइवा डंपर से डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए उनसे चोरी के बारे में पूछा.
लेकिन उक्त चारों ने घटना में संलिप्तता से इंकार किया. इसके बाद किशुन मुंडा व पंकज मुंडा सहित उसके साथियों ने चारों की पिटाई शुरू कर दी. भुक्तभोगी लड़कों ने बताया कि पहले इन्हें लात-घूंसा व डंडे से पीटा गया. इसके बाद प्रेम मुंडा व करण मुंडा की कान में स्टेपलर से स्टेपल कर दिया गया. िइससे भी उनका मन नहीं भरा तो प्रेम मुंडा के हाथ में पिन से छेद दिया व करण के हाथ में ब्लेड से काटा. प्रेम ने बताया कि किशुन, पंकज व उसके साथियों ने उनकी आंख, कान-हाथ के जख्म पर मिर्च लगाकर तड़पाया. इंस्पेक्टर राजीव रंजन लाल ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




