अब गर्मी का प्रकोप! बिहार से लेकर बंगाल तक उमस, झारखंड समेत इन राज्यों में लू की चेतावनी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Apr 2026 9:06 PM

विज्ञापन

कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में अब भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. यूपी-दिल्ली, राजस्थान, झारखंड के कई इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है.

अधिकतम तापमान में होगा इजाफा

  • 14 से 19 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
  • 16 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. ॉ
  • विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • 16 अप्रैल तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • 15 अप्रैल तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • 17 अप्रैल तक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी किया हीट वेव अलर्ट

14 अप्रैल को सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है. इसके बाद महाराष्ट्र में 15 और 16 अप्रैल को भी हीट वेव की स्थिति बन सकती है. मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल के दौरान तेज गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई गई है. विदर्भ और आंतरिक ओडिशा में 15 से 18 अप्रैल, छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल, मराठवाड़ा में 16 और 17 अप्रैल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 15 से 17 अप्रैल के बीच लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है. झारखंड में भी 17 और 18 अप्रैल को हीट वेव की संभावना है

इन राज्यों में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना

बिहार और सौराष्ट्र-कच्छ के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 से 19 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. कोंकण और गोवा में 14 से 16 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 17 अप्रैल और मराठवाड़ा में 14 और 15 अप्रैल को ऐसी स्थिति रहने की संभावना है. तटीय ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भी अलग-अलग तिथियों के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं.

Also Read: 14, 15, 16, 17, 18 और 19 अप्रैल तक जमकर बरसेंगे बदरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन