रांची : रक्सौल-हैदराबाद को मार्च तक मिला विस्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : यात्रियों की मांग को देखते हुए दक्षिण भारत से बिहार जानेवाली चार ट्रेनों के परिचालन को विस्तार दिया गया है. इनमें हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल (07005/07006), सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल (07007/08), सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल (07009/10) और सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (07091/92) शामिल हैं. रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन तीन मार्च तक चलेगी. सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद […]
विज्ञापन
रांची : यात्रियों की मांग को देखते हुए दक्षिण भारत से बिहार जानेवाली चार ट्रेनों के परिचालन को विस्तार दिया गया है. इनमें हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल (07005/07006), सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल (07007/08), सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल (07009/10) और सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (07091/92) शामिल हैं. रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन तीन मार्च तक चलेगी.
सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक मार्च तक होगा. सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल 27 फरवरी तक चलेगी. वहीं, सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल का परिचालन एक मार्च तक होगा. सभी ट्रेनें रांची होकर अपने गंतव्य की अोर आती-जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










