इजराइल गये झारखंड के किसानों ने ली फूड प्रोसेसिंग की जानकारी
Updated at : 29 Aug 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कृषि निदेशक रमेश घोलप के नेतृत्व में गये 26 सदस्यीय किसानों ने मंगलवार को इजराइल में फूड प्रोसेसिंग की जानकारी ली. टीम झिरोम याकूव गयी. वहां कृषि आधारित उद्योग, टर्मिनल, मत्स्य उद्योग की जानकारी ली. इशेत इलोन कंपनी के प्रतिनिधियों ने पोस्ट हार्वेस्ट के बारे में गहनता से जाना. उनको इसेक पैकेजिंग, उत्पादों […]
विज्ञापन
रांची : कृषि निदेशक रमेश घोलप के नेतृत्व में गये 26 सदस्यीय किसानों ने मंगलवार को इजराइल में फूड प्रोसेसिंग की जानकारी ली. टीम झिरोम याकूव गयी. वहां कृषि आधारित उद्योग, टर्मिनल, मत्स्य उद्योग की जानकारी ली. इशेत इलोन कंपनी के प्रतिनिधियों ने पोस्ट हार्वेस्ट के बारे में गहनता से जाना. उनको इसेक पैकेजिंग, उत्पादों के ट्रीटमेंट, ग्रांडिंग में उपयोग होने वाली तकनीकी की जानकारी दी गयी. किसानों को इसके झारखंड में होनेवाले उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गयी.
इशेत इलोन कंपनी वॉलकोनी इंस्टीट्यूट और वहां के एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग मंत्रालय की देखरेख में काम करता है. संस्थान ने फलों की आंतरिक गुणवत्ता के आधार पर चुनने की तकनीक विकसित की है. इसका उपयोग भी किसानों को दिखाया गया. टीम के सदस्यों को ओमेज सेटलमेंट में साइट्रस, नाशपति और प्याज की खेती दिखायी गयी. इसके साथ ही उच्च तकनीकी से आलू और शकरकंद की खेती दिखायी गयी. किसानों को शाम में जेरुशेलम घुमाया गया. इस शहर के इतिहास की जानकारी किसानों को दी गयी. टीम के सदस्यों को कई धार्मिक स्थलों का दौरा कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




