रांची : प्रेमिका से पूछताछ करने पलामू गयी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 7:28 AM
विज्ञापन
मामला ऑटोमोबाइल इंजीनियर राकेश कुमार की हत्या का रांची : रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे आर्यपुरी में ऑटोमोबाइल इंजीनियर राकेश कुमार हत्याकांड में पुलिस को कुछ सुराग मिले है़ं बताया जाता है कि पलामू के पाटन में राकेश का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध चल रहा था. पुलिस को आशंका है कि […]
विज्ञापन
मामला ऑटोमोबाइल इंजीनियर राकेश कुमार की हत्या का
रांची : रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे आर्यपुरी में ऑटोमोबाइल इंजीनियर राकेश कुमार हत्याकांड में पुलिस को कुछ सुराग मिले है़ं बताया जाता है कि पलामू के पाटन में राकेश का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध चल रहा था.
पुलिस को आशंका है कि उस महिला के घरवालों ने ही राकेश की हत्या करायी है, क्याेंकि कुछ दिन पहले महिला के घरवालों से राकेश का विवाद हुआ था़ उस वक्त उनलोगों ने धमकी भी दी थी़
एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि प्रेम संबंध की जानकारी मिलने के बाद एक टीम को पलामू भेजा गया है़ टीम पूछताछ कर रही है़ एसएसपी ने संभावना जतायी है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जायेगा़ उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर हत्या कांड में शामिल कई लोगों की पहचान की गयी है.
उनसे पूछताछ के बाद काफी हद तक मामले का खुलासा हो जायेगा. इधर सूत्रों के अनुसार राकेश कुमार की प्रेमिका जो रांची में रह कर एमबीए कर रही है, उसने पुलिस को राकेश की दूसरे युवक से विवाद की बात बतायी है़ उस युवक ने राकेश को धमकी दी थी. पुलिस उस युवक की भी तलाश कर रही है.
संभावना जतायी जा रही है कि उस युवक के मिलने के बाद पुलिस को इस मामले में और भी बहुत कुछ जानकारी मिल सकेगी. गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह रातू रोड के दु्र्गा मंदिर के पीछे आर्यपुरी में राकेश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी़ उस दौरान उसके साथ उसका भाई नीलेश भी था़ उसने भी पुलिस को कई जानकारी दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










