पिठोरिया : सांगा में सशस्त्र बल तैनात
Updated at : 24 Aug 2018 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

पिठोरिया : सांगा गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी. मारपीट में छवीश्वर बोस व विशाल सिंह घायल हो गये थे. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. ग्रामीण गुरुवार को भी मंटू सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. बाद में पिठोरिया थाना […]
विज्ञापन
पिठोरिया : सांगा गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी. मारपीट में छवीश्वर बोस व विशाल सिंह घायल हो गये थे. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. ग्रामीण गुरुवार को भी मंटू सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. बाद में पिठोरिया थाना प्रभारी लालजी यादव द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए. पुलिस द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है. रात में भी गश्त जारी रहेगी.
क्या है मामला
सांगा गांव में श्रीश्री बालाजी 108 भगवान मंदिर में पूजा पाठ सहित अन्य रख-रखाव के लिए गांव के जमींदार सुख सागर साईं व सोबरन साईं के पूर्वजों द्वारा पुजारी को आजीविका के लिए 18 एकड़ जमीन दी गयी थी.
मंदिर के पुजारी के अन्य स्थल पर चले जाने के कारण मंदिर ध्वस्त हो गया है. मंदिर के पुजारी के वंशज रामगढ़ जिला निवासी गोपाल दत्त मिश्रा द्वारा किसी मंटू सिंह से जमीन बेची जा रही है. इसी का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




