रांची : रेलकर्मी की सतर्कता से दुर्घटना होने से बची
Updated at : 22 Aug 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची रेल मंडल के कर्मी माथुर रजक की सतर्कता के कारण ट्रेन हादसा होने से बच गया. घटना 16 अगस्त की है. ट्रेन संख्या (18613) रांची-चोपन एक्सप्रेस मुरी की ओर जा रही थी. माथुर रजक की नजर 406/6 किमी खंभों के बीच एक लाइन में फ्रैक्चर दिखा. सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक […]
विज्ञापन
रांची : रांची रेल मंडल के कर्मी माथुर रजक की सतर्कता के कारण ट्रेन हादसा होने से बच गया. घटना 16 अगस्त की है. ट्रेन संख्या (18613) रांची-चोपन एक्सप्रेस मुरी की ओर जा रही थी. माथुर रजक की नजर 406/6 किमी खंभों के बीच एक लाइन में फ्रैक्चर दिखा. सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक पर हाथ में लाल झंडा लेकर तेजी से ट्रेन के आने वाली दिशा में दौड़ने लगा. ट्रेन के लोका पाइलट की नजर जब माथुर रजक पर पड़ी, ताे उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया.
इससे ट्रेन दुर्घटना होने से बच गयी. इस कार्य के लिए मंगलवार को डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने माथुर रजक को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) विजय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधन (इंफ्रा) अजीत सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




