रांची : आड्रे हाउस में वाटर कलर वर्कशॉप 23 से

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (सांस्कृतिक कार्य निदेशालय) द्वारा 23 से 27 अगस्त 2018 तक अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा. रांची के आड्रे हाउस में होनेवाले कार्यक्रम के बारे में विभागीय सचिव डाॅ मनीष रंजन ने बताया कि वर्कशॉप में विभिन्न देशों के प्रसिद्ध चित्रकार अपनी कला […]
रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (सांस्कृतिक कार्य निदेशालय) द्वारा 23 से 27 अगस्त 2018 तक अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा. रांची के आड्रे हाउस में होनेवाले कार्यक्रम के बारे में विभागीय सचिव डाॅ मनीष रंजन ने बताया कि वर्कशॉप में विभिन्न देशों के प्रसिद्ध चित्रकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. भारत में पहली बार इस तरह का वर्कशॉप होने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हम झारखंड के सांस्कृतिक रंग को विश्व स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे़ निदेशक संस्कृति अशोक कुमार ने कहा कि वर्कशॉप झारखंड की सांस्कृतिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. वर्कशॉप के माध्यम से हमारे देश व राज्य के कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय चित्रकारों से पेंटिंग कला की बारीकियों को जानने का मौका मिलेगा.
वर्कशॉप के माध्यम से सभी कलाकारों को झारखंड की सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन स्थलों से रूबरू कराया जायेगा. निदेशक पर्यटन संजीव बेसरा ने कहा कि यह वर्कशॉप झारखंड के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेगी. वर्कशॉप के लिए स्थानीय चित्रकार लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










