राज्य में सात िदनों का राजकीय शोक

रांची/जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राज्य सरकार ने 17 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया है. साथ ही सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. 22 अगस्त तक कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा.राजकीय शोक को लेकर सरकार की ओर से सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों, वरीय पुलिस […]
रांची/जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राज्य सरकार ने 17 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया है. साथ ही सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. 22 अगस्त तक कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा.राजकीय शोक को लेकर सरकार की ओर से सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को सूचना जारी कर दी गयी है. पूर्वी सिंहभूम के डीसी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे. राजकीय शोक के दौरान सभी भवन जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




