रांची : एचइसी से तकनीक साझा करेगी रूसी कंपनी सिनेटमास
Updated at : 14 Aug 2018 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रूस की कंपनी सिनेटमास का चार सदस्यीय दल सोमवार को एचइसी के दौरे पर पहुंचा. दल में कंपनी के डायरेक्टर जेनरल वीवी ओरलोव, आइएस पुचकोव, वीवी लुरी व एनवी ग्रिटसाव शामिल है. दल के अधिकारियों ने एचइसी मुख्यालय में सीएमडी अभिजीत घोष व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. वार्ता में सिनेटमास […]
विज्ञापन
रांची : रूस की कंपनी सिनेटमास का चार सदस्यीय दल सोमवार को एचइसी के दौरे पर पहुंचा. दल में कंपनी के डायरेक्टर जेनरल वीवी ओरलोव, आइएस पुचकोव, वीवी लुरी व एनवी ग्रिटसाव शामिल है. दल के अधिकारियों ने एचइसी मुख्यालय में सीएमडी अभिजीत घोष व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की.
वार्ता में सिनेटमास कंपनी द्वारा एचइसी कर्मियों को वेल्डिंग तकनीक पर दिये गये प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त किया गया. वहीं, हीट ट्रीटमेंट, गियर मैनुफैक्चरिंग, नॉन डेस्ट्रक्टिव टेस्टिंग और इलेक्ट्रो स्लेग री-मेल्टिंग का प्रशिक्षण शुरू करने पर सहमति बनी. इस पर रूसी कंपनी के दल ने कहा कि जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जायेगा.
वहीं, तकनीक हस्तांतरण पर भी सिनेटमास के अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की है. इसमें मैन्यूफैक्चर तकनीक, न्यूक्लियर कॉम्पोनेंट आॅफ फोर्जिंग, नेवल साफ्ट (पानी जहाज का उपकरण), थर्मल पावर प्लांट के लिए रोटेट टरबाइन तकनीक, हॉलो इंगोट बनाने की तकनीक देने पर सहमति बनी.
सितंबर के अंत तक मिल जायेगी तकनीक : एचइसी के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी ऑडिट का कार्य पूरा हो गया है. सितंबर के अंत तक तकनीक एचइसी को मिल जायेगी. वहीं, प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न ग्रेड में एचइसी के 20-20 अधिकारियों को दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रूसी दल स्वतंत्रता दिवस पर एचइसी के मुख्य मेहमान में होंगे.
रांची : एचइसी सीएमडी से फिल्म निर्देशक गौतम घोष ने की मुलाकात
रांची : फिल्म निर्देशक गौतम घोष सोमवार को एचइसी मुख्यालय में सीएमडी अभिजीत घोष से मिले. जानकारी के अनुसार गौतम घोष ने कहा कि एचइसी के बारे में बहुत कुछ पढ़ा व सुना है. इसे देखने की लालसा थी आज वह सफल रही. उन्होंने कहा कि एक फिल्म की शूटिंग एचइसी क्षेत्र में कर रहे हैं. इस अवसर पर एचइसी सीएमडी ने श्री घोष को सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




