रांची : गांधी 150वीं जयंती अभियान की झारखंड शाखा का गठन
Updated at : 13 Aug 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : गांधी 150वीं जयंती अभियान की झारखंड शाखा का गठन किया गया है. समिति गांधीजी की 150वीं जयंती के मौके पर पूरे साल कार्यक्रम का आयोजन करेगी. 30 जनवरी 2019 को सामूहिक अवकाश के साथ इसकी शुरुआत होगी. सभी जिलों में इसका आयोजन होगा. मुख्य समारोह रांची में मोरहाबादी में होगा. इसमें सभी जिलों […]
विज्ञापन
रांची : गांधी 150वीं जयंती अभियान की झारखंड शाखा का गठन किया गया है. समिति गांधीजी की 150वीं जयंती के मौके पर पूरे साल कार्यक्रम का आयोजन करेगी. 30 जनवरी 2019 को सामूहिक अवकाश के साथ इसकी शुरुआत होगी. सभी जिलों में इसका आयोजन होगा.
मुख्य समारोह रांची में मोरहाबादी में होगा. इसमें सभी जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इसके लिए राज्य शाखा का गठन किया गया है. इसके संयोजक मधुकर बनाये गये हैं. विश्वनाथ आजाद सह संयोजक होंगे. मनोज को प्रचार-प्रसार का संयोजक बनाया गया है.
आयोजन की रूप रेखा तैयार करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों की बैठक रविवार को कांटाटोली रोड स्थित नवभारत जागृति के सभागार में हुई. इसमें तय किया गया कि पूरे साल कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इसकी रूप रेखा अलग से तैयार की जायेगी.
बैठक में कोलकाता से सर्व सेवा संघ के चंदन पाल और रमेश पंकज ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि कोलकाता से नोवाखली तक की पदयात्रा भी तय की गयी है. इसमें बांग्लादेश के लोग भी सहयोग कर रहे हैं. वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मिलने का कार्यक्रम है.
इस तरह का आयोजन पूरे देश में हो, इसके लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इस मौके पर सुजाता, तिला देवी, इंद्रवती देवी, कुमुद, मंथन, सुख चंद्र झा, संजय मिश्र, दिनेश वर्मा, चंद्र भूषण, रमेश पंकज, प्रेम प्रकाश वर्मा, अरविंद अंजुम, विश्वनाथ आजाद, मधुकर आदि ने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




