रांची : निर्मल दा के विचारों को जिंदा रखेंगे

Updated at : 09 Aug 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : निर्मल दा के विचारों को जिंदा रखेंगे

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनके सपनों को पूरा करने का लिया गया संकल्प रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता निर्मल दा के विचारों को हर पल दिल और दिमाग में जिंदा रखेंगे़ निर्मल दा ने अलग राज्य की लड़ाई के लिए जो अलख जगायी […]

विज्ञापन
निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनके सपनों को पूरा करने का लिया गया संकल्प
रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता निर्मल दा के विचारों को हर पल दिल और दिमाग में जिंदा रखेंगे़ निर्मल दा ने अलग राज्य की लड़ाई के लिए जो अलख जगायी थी, उसे भूला नहीं जा सकता़ अब अलग राज्य तो मिल गया, लेकिन उनकी परिकल्पना को साकार करना बाकी है़
उनके सपनों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए आजसू पार्टी प्रतिबद्ध है़ श्री महतो बुधवार को सिल्ली में निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे़ कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है़ एक–एक कार्यकर्ता झारखंडी जनमानस के साथ चलने और भावना के अनुरूप झारखंड के नवनिर्माण का वचन ले, ताकि निर्मल दा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके़ उन्होंने कहा कि हमारे बीच भले ही निर्मल दा नहीं है़ं, लेकिन उनके विचार कभी मिट नहीं सकते है़ं अलग राज्य के गठन में निर्मल दा के नेतृत्व और योगदान के लिए हम सभी झारखंडवासी हमेशा ऋणी रहेंगे़ मौके पर सिल्ली स्टेडियम परिसर में पौधारोपण भी किया गया़
संघर्ष करने की ताकत दी निर्मल दा ने: इधर राजधानी में भी कार्यकर्ताओं ने निर्मल दा को याद किया और श्रद्धांजलि दी़ कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में निर्मल महतो चाैक पहुंचे़ मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि निर्मल महतो जैसे क्रांतिकारी अगुवा ने युवाओं को झारखंड में संघर्ष करने की ताकत दी़ उनके विचार अतुल्य थे़ डॉ देवशरण भगत ने कहा कि निर्मल महतो के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता़ वे युवाओं के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे़ राजेंद्र मेहता ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड के इतिहास में गौरव बने रहेंगे़ आज वे जिंदा होते, तो शायद झारखंड की दिशा और दशा कुछ और होती़ श्रद्धांजलि सभा में बनमाली मंडल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय महतो, सरजीत मिर्धा, ललित ओझा, मुनचुन राय, वायलेट कच्छप, सीमा सिंह, गौतम तिवारी, आदिल अजीम, सुनील यादव, मोहसिन खान, वीरेंद्र तिवारी, प्रभा महतो आदि मौजूद थे़
आजसू छात्र संघ ने चलाया साफ-सफाई अभियान : आजसू छात्र संघ द्वारा शहीद निर्मल महतो चौक का सुंदरीकरण किया गया़ संघ के कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई अभियान चलाया़ इसके बाद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी़ मौके पर हरीश कुमार, ओम वर्मा, नीतीश सिंह, गदाधर महतो, राजकिशोर महतो, चेतन, लोबिन महतो, सुशील महतो, अमन तिवारी, हुसैन अंसारी सहित कई लोग शामिल हुए़ छात्र संघ प्रभारी हरीश कुमार ने कहा कि शहीद निर्मल महतो हम झारखंडी युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा के श्रोत बने रहेंगे. संघ के अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि जिस मकसद को लेकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था, उसमें निर्मल महतो के शहादत दिवस की प्रासंगिकता और ज्यादा हो जाती है़
संकल्प सह शपथ ग्रहण सभा का अायोजन : निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर आजसू के बैनर तले बिहार क्लब में शपथ ग्रहण सभा का आयोजन किया गया. आजसू के संस्थापक विनोद कुमार भगत ने कहा कि 18 सालों में राज्य सरकार ने यहां के आंदोलनकारियों को सम्मान देना भी जरूरी नहीं समझा. सरकार मौज मस्ती में डूबी हुई है. इसलिए एक बार फिर आंदोलनकारियों को एकजुट होकर झारखंड को राजनीतिक दिशा देने की जरूरत है. केंद्रीय अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि पार्टी के नाम काे बेच कर कई लोगों की राजनीति चमक रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि राज्य के सभी आंदोलनकारी एकजुट हों. सभा को संजीव मनोहर खलखो, शत्रुघ्न महतो, रंजन बाड़ा, सुमित मिंज, परमेश्वर महतो, ओजान सिंह मुंडा, नागेश्वर महतो आदि ने संबोधित किया.
झामुमो ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
कुरमी विकास मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर
रांची़ : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के तत्वावधान में निर्मल महतो का 31वां शहादत दिवस निर्मल महतो चौक में मनाया गया. इस दौरान मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 46 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया़
केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि झारखंड अलग राज्य निर्मल महतो के बलिदान से ही मिला, इसके बावजूद आज तक राज्य सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया़ उन्होंने सरकार से मांग की कि निर्मल महतो को शहीद का दर्जा दिया जाये एवं आठ अगस्त को राजकीय अवकाश की घोषणा करें. केंद्रीय सचिव रामपदो महतो ने कहा कि झारखंड के वीर सपूत के विचारों को मोर्चा मिटने नहीं देगा.
केंद्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो ने कहा कि हमें एकजुट होकर निर्मल दा के सपनों को पूरा करने के लिए शपथ लेने की जरूरत है. मौके पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, राजेंद्र महतो, रचिया महतो, राजेश महतो, रूपलाल महतो, सुनील महतो, कुलदीप महतो, सखीचंद महतो, राजकुमार महतो, सोना लाल महतो, प्रिंस पवन, सुषमा देवी, रणधीर चौधरी, जयराम महतो, संजय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola