रांची : डोरंडा में चला विशेष सफाई अभियान, अन्य क्षेत्रों में भी चलेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 4:59 AM
रांची : डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए बुधवार को रांची नगर निगम ने डोरंडा में विशेष सफाई अभियान शुरू किया. 100 से अधिक मजदूरों के साथ शुरू किये गये इस अभियान में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर व टाटा एस को लगाया गया था. रात के नौ बजे से शुरू हुआ यह […]
रांची : डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए बुधवार को रांची नगर निगम ने डोरंडा में विशेष सफाई अभियान शुरू किया. 100 से अधिक मजदूरों के साथ शुरू किये गये इस अभियान में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर व टाटा एस को लगाया गया था.
रात के नौ बजे से शुरू हुआ यह अभियान सुबह चार बजे तक चला. इस दौरान नालियों की सफाई के साथ ही साथ फॉगिंग किया गया. एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने सफाई किये गये नालियों में केमिकल का छिड़काव किया.
53 वार्डों में चलायें सफाई अभियान
इधर, मेयर आशा लकड़ा ने नगर आयुक्त को 53 वार्डों में सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया है. मेयर ने कहा कि हिंदपीढ़ी व अपर बाजार में सफाई अभियान के बाद निगम अन्य मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलायेगा.
उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन व रिम्स निदेशक से अधिक जगहों पर कैंप लगाने का आग्रह किया जायेगा. वहीं, नगर निगम के पार्षदों ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था के लिए रांची एमएसडब्ल्यू को जिम्मेदार ठहराया है. कहा है कि इस कंपनी को जल्द से जल्द यहां से विदा किया जाना चाहिए.
रोजाना नहीं उठाया जाता है कचरा
हिंदपीढ़ी निवासी शगुफ्ता हिना ने क्षेत्र में फैले चिकनगुनिया व डेंगू के लिए रांची नगर निगम को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि वे खुद जिस गली में रहती हैं, वहां महीनों तक कचरा उठाने वाला वाहन नहीं आता है.
नतीजतन, हमें घर से कचरा निकाल कर दूर के एक डस्टबिन में रखना पड़ता है. निगम का वाहन यहां आता भी है, तो आधा-अधूरा कचरा उठाकर चला जाता है. हिना ने कहा कि नगर निगम को हिंदपीढ़ी के लोग होल्डिंग टैक्स से लेकर वाटर टैक्स तक सब कुछ दे रहे हैं. लेकिन, नगर निगम यहां की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










