रांची में डेंगू के दो और मरीज मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 9:12 AM
विज्ञापन
रांची : राजधानी में चिकनगुनिया के बाद अब डेंगू का खतरा बढ़ गया है. सरकारी आंकड़ों में रांची में डेंगू से पीड़ित सात मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि खबर है कि डेंगू के एक दर्जन से अधिक मरीज निजी अस्पतालाें में भर्ती हैं. सोमवार को शहर के दो और इलाके में डेंगू से […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में चिकनगुनिया के बाद अब डेंगू का खतरा बढ़ गया है. सरकारी आंकड़ों में रांची में डेंगू से पीड़ित सात मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि खबर है कि डेंगू के एक दर्जन से अधिक मरीज निजी अस्पतालाें में भर्ती हैं. सोमवार को शहर के दो और इलाके में डेंगू से पीड़ित मरीजों की पहचान हुई है. इनमें से एक मरीज हरिओम टावर इलाके का और दूसरा एचबी रोड का रहनेवाला है. दोनों मरीजोंं का इलाज घर में हो रहा है. इससे पहले हिंदपीढ़ी इलाके में सात डेंगू मरीजाें की पहचान हुई है.इन मरीजाें काे चिकनगुनिया भी है. इस बीच राज्य में चिकनगुनिया आैर डेंगू काे लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया है.
नौ जिलों में डेंगू के 27 मरीज : राज्य में मच्छर जनित बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. राज्य के नौ जिलों में 27 डेंगू पीड़ित मरीजों की चपेट में आने की सूचना है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि रांची में सात, पूर्वी सिंहभूम में 10, सिमडेगा में दो, दक्षिण सिंहभूम में दो, गढ़वा में दो, गिरिडीह, सरायकेला, कोडरमा व लातेहार में एक-एक डेंगू के मरीज पीड़ित हैं. स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनाें को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.
स्वास्थ्य सचिव का आदेश
जिन आवासीय या कार्यालय परिसर में पानी जमा दिखे, दंड लगायें
रांची के हिंदपीढ़ी और अन्य इलाके में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य भर में इन बीमारियों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने नगर विकास सचिव, सभी जिलों के उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को पत्र लिखा है. पत्र के जरिये श्रीमती खरे ने डेंगू व चिकनगुनिया सहित मच्छरजनित बीमारियों के प्रति आगाह किया है. उन्होंने मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय करने के आदेश दिये हैं
साथ ही हर सप्ताह एंटी लार्वा के उपाय करने को भी कहा है. इसके लिए शहरी निकायों को सेंसेटाइज (सक्रिय) करने का आग्रह किया गया है. वहीं, सिविक/बिल्डिंग बायलॉज का क्रियान्वयन करने की भी जरूरत बतायी गयी है. श्रीमती खरे ने बायलॉज के प्रावधानों के जरिये व्यक्तिगत व संस्थागत स्तर पर सबको निर्देश देने की बात कही है, कि कोई अपने परिसर में पानी जमा होने न दें, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा हो. इसमें सहयोग न करनेवालों पर नगर निगम व अन्य शहरी निकायों के जरिये दंड लगाने की बात कही गयी है.
उपायुक्तों से भी इस स्थिति व संबंधित बीमारियों तथा इनके रोकथाम की मॉनिटरिंग तथा त्वरित कार्रवाई करने, मच्छरों की रोकथाम तथा इसके लिए बेहतर प्रबंधन करने तथा महामारी की स्थित से निबटने की पूरी तैयारी रखने को कहा गया है. स्वास्थ्य सचिव ने मीडिया व होर्डिंग के सहारे तथा घर-घर संपर्क कर इस संबंध में प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया है. सिविल सर्जनों से अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है.
147 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा
राजधानी के 219 घरों की जांच की गयी, जिसमें 147 घरों में डेंगू के लार्वा मिला हैं. वहीं घरों में रखे कंटेनरों की जांच भी की गयी है, जिसमें डेंगू मच्छरों के लार्वा पाये गये. 625 घरों में रखे कंटेनरों की जांच की गयी. इनमें 205 कंटेनरों में लार्वा मिले है. जिन घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं उन्हें चिह्नित किया गया है. इन घरों में छिड़काव भी किया गया है.
हरिओम टावर आैर एचबी रोड इलाके में मिले मरीज रिम्स में एक संदिग्ध मरीज का चल रहा है इलाज
27 मरीज िमले राज्य में डेंगू के
रांची 07
पूर्वी सिंहभूम 10
सिमडेगा 02
पश्चिम सिंहभूम 02
गढ़वा 02
गिरिडीह 01
सरायकेला 01
कोडरमा 01
लातेहार 01
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










