रांची : लालू प्रसाद ने 25 साल पहले की थी सीएनटी एक्ट में संशोधन की घोषणा
Updated at : 07 Aug 2018 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रघुवर सरकार की ओर से एक वर्ष पहले सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन को लेकर काफी बवाल हुआ. विपक्ष ने सवाल खड़े किये. यह मामला राजभवन तक पहुंचा. इसके बाद सरकार ने संशोधन वापस ले लिया. इसकी जगह सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून लाया गया. राज्यपाल ने इस पर […]
विज्ञापन
रांची : रघुवर सरकार की ओर से एक वर्ष पहले सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन को लेकर काफी बवाल हुआ. विपक्ष ने सवाल खड़े किये. यह मामला राजभवन तक पहुंचा. इसके बाद सरकार ने संशोधन वापस ले लिया. इसकी जगह सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून लाया गया. राज्यपाल ने इस पर अपनी मंजूरी भी दे दी है.
इसके बावजूद विपक्षी की ओर से लगातार इस कानून का विरोध किया जा रहा है. विधानसभा का मानसून सत्र भी भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून को लेकर नहीं चला. विपक्षी दलों का विरोध आज भी जारी है. हालांकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने 25 साल पहले ही सीएनटी में संशोधन की घोषणा की थी. सात जुलाई 1994 को लालू प्रसाद ने बिहार विधानसभा में सीएनटी कानून में संशोधन की घोषणा की थी.
तब वे संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री थे और झारखंड उसका हिस्सा था. बिहार विधानसभा में कांग्रेस की तत्कालीन उप नेता सुशीला केरकेट्टा की मांग पर श्री प्रसाद ने यह घोषणा की थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री ने सीएनटी एक्ट में संशोधन के साथ-साथ गैर आदिवासी पिता से जनित संतान को आदिवासी नहीं मानने के सुझाव पर भी सरकार की सहमति जतायी थी. इस पर किसी दल की ओर से आपत्ति नहीं जतायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




