रांची : अधिक कोयले का उत्पादन किया सीसीएल ने
Updated at : 05 Aug 2018 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कोल इंडिया ने चालू वित्तीय वर्ष ( अप्रैल से जुलाई तक) में 177 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है. पिछले साल इस अवधि में 155.53 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ था. यह पिछली साल की तुलना में करीब 14 फीसदी अधिक है. सीसीएल ने इस अवधि में करीब 14.94 मिलियन टन […]
विज्ञापन
रांची : कोल इंडिया ने चालू वित्तीय वर्ष ( अप्रैल से जुलाई तक) में 177 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है. पिछले साल इस अवधि में 155.53 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ था. यह पिछली साल की तुलना में करीब 14 फीसदी अधिक है. सीसीएल ने इस अवधि में करीब 14.94 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है.
यह पिछले साल से करीब 12 फीसदी अधिक है. पिछले साल की तुलना में सबसे अच्छा उत्पादन इसीएल का है. इसीएल पिछले साल की तुलना में करीब 25 फीसदी अधिक उत्पादन कर रहा है. इसीएल ने जुलाई तक 14.09 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है. पिछले साल इस अवधि में करीब 11.25 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया गया था
झारखंड की एक और कंपनी बीसीसीएल ने पिछले साल के करीब 13 फीसदी अधिक कोयले का उत्पादन किया है. कंपनी अब तक करीब 10 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कर चुकी है. अब तक सबसे अधिक कोयले का उत्पादन 51.67 मिलियन टन किया है. एमसीएल ने अब तक 42.61 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




