1932 के खतियान पर मिले नौकरी : गीताश्री

रांची : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार को आदिवासियों को लेकर कोई चिंता नहीं है. आदिवासियों और समाज के वंचित तबके के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं. नौ अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस है. विश्व स्तर पर आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक […]
रांची : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार को आदिवासियों को लेकर कोई चिंता नहीं है. आदिवासियों और समाज के वंचित तबके के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं. नौ अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस है. विश्व स्तर पर आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के प्रयास हो रहे है़ं यूनेस्को को आदिवासियों की राज्य सरकार से कहीं अधिक चिंता है. राज्य सरकार ने आदिवासी-मूलवासी के भाषा, संस्कृति के साथ-साथ रोजगार पर भी हमला किया है. राज्य की जनभावना थी कि 1932 के खतियान के आधार पर नौकरी मिलनी चाहिए. लेकिन जनभावना की कद्र नहीं हुई. श्रीमती उरांव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहीं थी़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




