रांची : नाइजीरियाई व्यक्ति से लूटपाट, जांच शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : ट्रेन से रांची आये नाइजीरिया के डेन जोंस नामक व्यक्ति से किसी ने मोबाइल, लैपटॉप और बैग लूट ली.जब घटना की जानकारी गुरुवार को चुटिया पुलिस को मिली, तब पुलिस ने उससे मामले की जानकारी ली, लेकिन वह व्यक्ति पुलिस को स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पाया कि घटना कहां की है. […]
विज्ञापन
रांची : ट्रेन से रांची आये नाइजीरिया के डेन जोंस नामक व्यक्ति से किसी ने मोबाइल, लैपटॉप और बैग लूट ली.जब घटना की जानकारी गुरुवार को चुटिया पुलिस को मिली, तब पुलिस ने उससे मामले की जानकारी ली, लेकिन वह व्यक्ति पुलिस को स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पाया कि घटना कहां की है. पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी रांची जीआरपी थाना को सौंपा दी है. चुटिया पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार डेन के पिता मूल रूप से नाइजीरिया के रहने वाले हैं. उसकी मां बेंगलुरु की रहने वाली है. डेन भी वर्तमान में बेंगलुरु में ही रहता था. वह स्टेशन से बाहर निकलने के बाद एक फल की दुकान से शराब दुकान के बारे पूछा. इसके बाद वह कहीं चला गया. बाद में वह पुलिस को घटना के बारे में बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










