कोयला चोरी पर सीआइडी ने भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट

Published at :01 Jun 2014 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला चोरी पर सीआइडी ने भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट

रांचीः धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ व चतरा से होने वाली कोयला चोरी को लेकर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने पिछले हफ्ते जांच शुरू की थी. सीआइडी ने दो दिन पहले कोयला चोरी के सिलसिले में मिले तथ्यों की एक रिपोर्ट सरकार और पुलिस मुख्यालय को भेज दी है. सीआइडी ने जो रिपोर्ट तैयार की […]

विज्ञापन

रांचीः धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ व चतरा से होने वाली कोयला चोरी को लेकर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने पिछले हफ्ते जांच शुरू की थी. सीआइडी ने दो दिन पहले कोयला चोरी के सिलसिले में मिले तथ्यों की एक रिपोर्ट सरकार और पुलिस मुख्यालय को भेज दी है. सीआइडी ने जो रिपोर्ट तैयार की है, वह प्रारंभिक है. विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं. अभी जो रिपोर्ट सरकार को भेजी गयी है, उसमें उन स्थानों का जिक्र है, जहां से कोयले का अवैध उत्खनन किया जाता है. बोकारो और गिरिडीह में कोयले के अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी रिपोर्ट में है.

जिलों के एसपी को दिया निर्देश : सीआइडी ने जिन सूचनाओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है, उसके आधार पर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ व चतरा के एसपी को भी पत्र लिखा गया है. जिलों के एसपी को अवैध कोयला उत्खनन के स्थानों की सूची भेजी गयी है. सभी एसपी से कहा गया है कि इन स्थानों से कोयला की चोरी हो रही है, इसे हर हाल में रोकें.

कोयला चोरी होने पर होगी कार्रवाई :जिन स्थानों की सूची जिलों के एसपी को भेज दी गयी है, उन स्थानों से कोयला चोरी की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. सीआइडी मुख्यालय ने जिलों में तैनात अपने पदाधिकारियों से कहा है कि वह कोयला चोरी की हर सूचना मुख्यालय को भेजें, ताकि उन सूचनाओं पर आगे की कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola