रांची : 15 अगस्त तक करना है हैंडओवर, पर अब तक तैयार नहीं हुआ गर्ल्स हॉस्टल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 5:50 AM

विज्ञापन

रांची : रिम्स में 500 बेड के गर्ल्स हॉस्टल को 15 अगस्त तक तैयार किया जाना है, लेकिन अब तक भवन तैयार नहीं हो पाया है. भवन में जगह-जगह सीपेेज हो रहा है. आशंका है कि भवन तय समय पर हैंडओवर नहीं हो पायेगा. अपर निदेशक (प्रशासन) हर्ष मंगला, निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स में 500 बेड के गर्ल्स हॉस्टल को 15 अगस्त तक तैयार किया जाना है, लेकिन अब तक भवन तैयार नहीं हो पाया है. भवन में जगह-जगह सीपेेज हो रहा है. आशंका है कि भवन तय समय पर हैंडओवर नहीं हो पायेगा.
अपर निदेशक (प्रशासन) हर्ष मंगला, निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर गिरिजा शंकर प्रसाद व उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बुधवार को हॉस्टल का निरीक्षण किया. इस दौरान भवन तैयार नहीं देख अपर निदेशक एजेंसी पर नाराज हुए.
उन्होंने कहा कि भवन को देखने से लगता है कि निर्माण की गुणवत्ता के मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है. सख्त निर्देश दिया गया कि समय पर भवन की कमियों को दुरुस्त कर लें. टीम एक सप्ताह के अंदर दोबारा निरीक्षण करने आयेगी. अगर दोबारा कमियां मिलीं, तो कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola