अवैध हथियार के व्यापारी को दो साल की सजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एजेसी एसके सिंह की अदालत ने अवैध हथियार (अग्नेयास्त्र) का व्यापार करने के मामले में अभियुक्त इरफान अंसारी को दो साल की सजा सुनायी है. अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. इरफान के खिलाफ कोतवाली थाना में 25 जून 2014 […]
विज्ञापन
रांची : एजेसी एसके सिंह की अदालत ने अवैध हथियार (अग्नेयास्त्र) का व्यापार करने के मामले में अभियुक्त इरफान अंसारी को दो साल की सजा सुनायी है. अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
इरफान के खिलाफ कोतवाली थाना में 25 जून 2014 को कांड संख्या 548/14 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अखिलेश प्रसाद सिंह (सहायक अवर निरीक्षक) ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा गया था कि इरफान अवैध हथियारों के व्यापार में शामिल है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे नागा बाबा खटाल के पास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. उसके पास से यूएसए मेड नाइन एमएम का पिस्तौल अौर तीन जिंदा गोली बरामद हुआ था. कोर्ट ने उसे 31 जुलाई को दोषी करार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










