पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार में गड़बड़ी की आशंका, समिति नहीं दे रही है खर्च की गयी राशि का हिसाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 4:15 AM
रांची : राजधानी की आस्था का केंद्र रांची पहाड़ी और यहां स्थित पहाड़ी बाबा का मंदिर दोनों का अस्तित्व खतरे में है. पर्यावरणविद और भूगर्भ विज्ञानियों की मानें, तो पर्यावरण मानकों की अनदेखी यहां जीर्णोद्धार कार्य कराये गये, जिससे रांची पहाड़ी खतरे में पड़ गयी है. खास बात यह है कि इस जीर्णोद्धार कार्य में […]
रांची : राजधानी की आस्था का केंद्र रांची पहाड़ी और यहां स्थित पहाड़ी बाबा का मंदिर दोनों का अस्तित्व खतरे में है. पर्यावरणविद और भूगर्भ विज्ञानियों की मानें, तो पर्यावरण मानकों की अनदेखी यहां जीर्णोद्धार कार्य कराये गये, जिससे रांची पहाड़ी खतरे में पड़ गयी है. खास बात यह है कि इस जीर्णोद्धार कार्य में पानी की तरह पैसा बहाया गया, लेकिन किस मद में कितनी राशि खर्च की गयी, इसकी जानकारी पहाड़ी मंदिर विकास समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी देने को तैयार नहीं हैं.
पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार की योजना वर्ष 2014-15 में बनी थी. इसके तहत पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर स्थित मुख्य मंदिर तक जाने के लिए सड़क और लिफ्ट की व्यवस्था की जानी थी. वहीं, पैदल पथ पर बैटरी चालित वाहनों के परिचालन की व्यवस्था करनी थी. इसके लिए 60 लाख रुपये से अधिक खर्च किये गये. इसके अलावा यहां 293 फीट ऊंचा फ्लैग पोस्ट बनाया गया. तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 23 जनवरी 2015 को सबसे ऊंचे झंडे का अनावरण कर, ध्वजारोहण भी किया था. इधर, सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हुआ, लेकिन उसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










