सरावगी बंधुओं ने एक ही फ्लैट को बैंक में कई बार गिरवी रख कर ले लिया करोड़ों का कर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 4:06 AM
शकील अख्तर रांची: सरावगी बंधुओं (अमित सरावगी, स्वाति सरावगी, ज्ञान प्रकाश सरावगी, आयुष सरावगी आदि) ने अलग-अलग कंपनियों के नाम पर कर्ज लेने के लिए बैंक में एक ही फ्लैट को गिरवी रखा था. करोड़ों का कर्ज दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल के कई लोगों ने अपनी पूरी जमीन ही गिरवी रख दी. इससे इन […]
शकील अख्तर
ग्लोबल ट्रेडर्स और श्री बदरी केदार उद्योग के नाम लिया कर्ज : सरावगी बंधुओं ने ग्लोबल ट्रेडर्स और श्री बदरी केदार उद्योग के नाम पर बैंक से कर्ज लेने के लिए एक ही फ्लैट को गिरवी रखा. ग्लोबल ट्रेडर्स को बैंक ऑफ इंडिया ने तीन करोड़ के कर्ज दिये थे. कर्ज बढ़ा कर 8.90 करोड़ करने के लिए सरावगी बंधुओं ने कांके रोड के गांधी नगर स्थित स्काई विला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 को गिरवी रखा था. छठी मंजिल पर स्थित इस फ्लैट का बाजार मूल्य 1.59 करोड़ रुपये बताया. सरावगी बंधुओं ने इसी फ्लैट को श्री बदरी केदार उद्योग के नाम पर 15 करोड़ रुपये कर्ज लेने के लिए गिरवी रखा. इसके लिए इस फ्लैट का बाजार मूल्य 1.37 करोड़ रुपये बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










