एयर एशिया के यात्री को मिली खोयी हीरे की अंगूठी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 3:58 AM
रांची : एयर एशिया के यात्री दिवाकर को शुक्रवार को खोयी अंगूठी वापस दी गयी. एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल मैनेजर मनोज कुमार ने दिवाकर को हीरे की अंगूठी सौंपी. दिवाकर की अंगूठी कोलकाता से रांची आने के क्रम में 26 जुलाई को विमान में कहीं गिर गयी थी. इसकी सूचना एयर एशिया के स्टेशन प्रबंधक […]
रांची : एयर एशिया के यात्री दिवाकर को शुक्रवार को खोयी अंगूठी वापस दी गयी. एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल मैनेजर मनोज कुमार ने दिवाकर को हीरे की अंगूठी सौंपी. दिवाकर की अंगूठी कोलकाता से रांची आने के क्रम में 26 जुलाई को विमान में कहीं गिर गयी थी. इसकी सूचना एयर एशिया के स्टेशन प्रबंधक कृष्णा यादव को रांची में दी गयी. उन्होंने दिल्ली में यह सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी. इसके बाद प्लेन के डी क्लीनिंग के दौरान अंगूठी मिली. इस अंगूठी शुक्रवार को दिवाकर के रांची लौटने के बाद उन्हें सौंपी दी गयी. मौके पर कंपनी के कर्मी और अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










