Siwan News : श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

कथा सुनाते कथावाचक

Siwan News : “नंद के आनंद भयो” के जयघोष से गूंज उठा कथा स्थल

विज्ञापन

Siwan News (उमा शंकर) : हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के महुअल गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. सुबह से ही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भजन-कीर्तन, शंखनाद और भगवान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कथा व्यास प्रमोद कृष्ण दास जी महाराज ने अपने मधुर एवं ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और भक्ति का संदेश दिया. उनके प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. कथा के दौरान महाराज जी ने महर्षि कर्दम मुनि एवं माता देवहूति के पावन चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन किया.

श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

उन्होंने बताया कि माता देवहूति ने अपने जीवन में त्याग, सेवा, समर्पण और पतिव्रत धर्म का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया.उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का संबंध केवल सांसारिक नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और संस्कारों का पवित्र बंधन होता है.परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए आपसी प्रेम, त्याग और मर्यादा का पालन अत्यंत आवश्यक है.उनके प्रेरणादायक विचारों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. इसके पश्चात कथा व्यास ने भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाते हुए धर्म की स्थापना और अहंकार के विनाश का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भगवान समय-समय पर अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं. कथा के अंत में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा. महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीत और आकर्षक झांकियों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन