29 जुलाई से 27 अगस्त तक चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन

Updated at : 26 Jul 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
29 जुलाई से 27 अगस्त तक चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन

रांची : रांची से भागलपुर के लिए वाया सुल्तानगंज एक सावन स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसके चलने से सुल्तानगंज जानेवाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. यह ट्रेन रांची से संभवत: 29 जुलाई से चलेगी. रांची से यह ट्रेन रविवार और बुधवार शाम सवा छह बजे खुलेगी अौर सुबह 5:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वहीं भागलपुर से यह […]

विज्ञापन
रांची : रांची से भागलपुर के लिए वाया सुल्तानगंज एक सावन स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसके चलने से सुल्तानगंज जानेवाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. यह ट्रेन रांची से संभवत: 29 जुलाई से चलेगी. रांची से यह ट्रेन रविवार और बुधवार शाम सवा छह बजे खुलेगी अौर सुबह 5:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
वहीं भागलपुर से यह ट्रेन सोमवार अौर गुरुवार को दोपहर 2:20 बजे खुलेगी अौर तड़के चार बजे रांची पहुंचेगी. रांची से यह ट्रेन 26 अगस्त तक अौर भागलपुर से यह ट्रेन 27 अगस्त तक चलेगी. इसमें एसी कोच के अलावा सामान्य श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे.
बैजनाथधाम एक्सप्रेस में लगेगा एक एसी चेयर कार कोच : बैजनाथधाम एक्सप्रेस में सावन के अवसर पर एक एसी चेयर कार कोच लगाया जायेगा. संभवत: 27 जुलाई से चलनेवाली इस ट्रेन में यह कोच लग जायेगा. गौरतलब है कि लंबे समय से इसमें स्थायी रूप से कोच लगाने की मांग हो रही है. हालांकि अब तक इसमें स्थायी रूप से कोच लगाने की अनुमति नहीं मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola