जनता दरबार : कई मामलों का हुआ निष्पादन, अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्या

Updated at : 25 Jul 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार : कई मामलों का हुआ निष्पादन, अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्या

बेड़ो में 325 आवेदन आये बेड़ो : प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में आये कई समस्याअों का तत्काल निष्पादन किया गया. वहीं विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिये गये. ग्रामीणों द्वारा वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड, आवास व उज्ज्वला योजना से संबंधित 325 आवेदन जमा किये गये. इनमें कई आवेदनों […]

विज्ञापन
बेड़ो में 325 आवेदन आये
बेड़ो : प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में आये कई समस्याअों का तत्काल निष्पादन किया गया. वहीं विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिये गये. ग्रामीणों द्वारा वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड, आवास व उज्ज्वला योजना से संबंधित 325 आवेदन जमा किये गये.
इनमें कई आवेदनों पर तत्काल सुनवाई हुई. 460 किसानों के बीच उन्नत किस्म की बीज का वितरण किया गया. वहीं 4230000 रुपये की परिसंपत्ति भी बांटी गयी. मौके पर विधायक गंगोत्री कुजूर, पूर्व विधायक गंगा टाना भगत, उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता, बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, सीओ असीम बाड़ा, डीएसपी संजय कुमार, प्रमुख महतो भगत, उपप्रमुख धनंजय कुमार राय, जिप सदस्य मनोज लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि राकेश भगत, 20 सूत्री अध्यक्ष राजीव रंजन अधिकारी, मो जाहिद, विधायक प्रतिनिधि नकुल राम महथा, मुखिया सुशांति भगत, साजर तिर्की, शशिकांत चौधरी सहित प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे.
पिस्कानगड़ी. जनता दरबार में ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर 207 आवेदन दिये. मौके पर उपस्थित नगड़ी के प्रभारी व एनइपी निदेशक श्रीपति गिरी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निबटारे के लिए प्रखंड में प्रतिमाह एक दिन जनता दरबार लगेगा. जनता दरबार में ह्वील चेयर, गैस कनेक्शन एवं लक्ष्मी लाडली योजना के लाभुकों के बीच पासबुक का वितरण किया गया. उपायुक्त राय महिमापत रे, पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने प्रखंड परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया.
इस दौरान बीडीअो कुलदीप कुमार, सीओ दिवाकर द्विवेदी, थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, बीएसओ सुनील कुमार दुबे, सीडीपीओ आराधना कुमारी, डॉ अर्चना, डॉ निर्मल, 20 सूत्री अध्यक्ष चुड़ामनी महतो, सांसद प्रतिनिधि केदार महतो, जिप सदस्य एनुल हक, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राकेश केसरी सहित अन्य मौजूद थे.
झामुमो ने जनता दरबार को बताया खानापूर्ति
रातू. मंगलवार को हुई झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में रातू में आयोजित जनता दरबार को सिर्फ खानापूर्ति बताया गया. वक्ताअों ने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी आम जनता को नहीं होने के कारण केवल सरकारी अधिकारी मौजूद थे.
आम जनता के मुद्दे को नजरअंदाज करने वाले कार्यक्रम का पार्टी विरोध करेगी. मौके पर महावीर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, रामनंदन महतो, विष्णु भगत, वीरेंद्र साहू, पावईरुष तिर्की, कमरुल हक, दिनेश उरांव, मीरा देवी, सुनीता देवी, महफूज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं भाजपा रातू पूर्वी मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कार्यक्रम की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है. इधर, बीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी सभी विभाग व सांसद, विधायक सहित उनके प्रतिनिधि को दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola