रांची : देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रही भाजपा : झाविमो
Updated at : 16 Jul 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झाविमो से भाजपा में शामिल होने वाले छह विधायकों के खिलाफ झाविमो ने हल्ला बोल-पोल खोल अभियान चलाया़ अभियान के तहत झाविमो ने रविवार को राजधानी के अरगोड़ा चौक पर नुक्कड़ सभा की और दलबदल करने वाले विधायक नवीन जायसवाल का पुतला फूंका़ यहां सरकार व विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की़ झाविमो नेताओं […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो से भाजपा में शामिल होने वाले छह विधायकों के खिलाफ झाविमो ने हल्ला बोल-पोल खोल अभियान चलाया़ अभियान के तहत झाविमो ने रविवार को राजधानी के अरगोड़ा चौक पर नुक्कड़ सभा की और दलबदल करने वाले विधायक नवीन जायसवाल का पुतला फूंका़
यहां सरकार व विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की़ झाविमो नेताओं का आरोप था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त हुई है़ मौके पर केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है़
विधायकों के दलबदल मामले में जब तक सरकार सीबीआइ जांच नहीं कराती है, तब तक झाविमो चुप नहीं बैठेगा़ महानगगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता और ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाईक ने भी विचार रखे़ प्रदर्शन में महासचिव जितेंद्र वर्मा, मुजीव कुरैशी, सुचिता सिंह, शिवा कच्छप, नजीबुल्लाह खान आदि शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




