रांची : मदरसा के बच्चों को पोशाक व कंप्यूटर आधारित शिक्षा दें

Updated at : 12 Jul 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मदरसा के बच्चों को पोशाक व कंप्यूटर आधारित शिक्षा दें

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें सीएम ने अल्पसंख्यक कल्याणार्थ शिक्षा/ स्किल डेवलपमेंट, मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अल्पसंख्यकों को शिक्षा ऋण व स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराने का […]

विज्ञापन
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें सीएम ने अल्पसंख्यक कल्याणार्थ शिक्षा/ स्किल डेवलपमेंट, मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अल्पसंख्यकों को शिक्षा ऋण व स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराने का निर्देश दिया़ मदरसा की शिक्षा व्यवस्था को विकसित कर उनमें उर्दू के साथ-साथ हर विषय की शिक्षा देने, मदरसा में पढ़नेवाले विद्यार्थियों को पोशाक देने और कंप्यूटर आधारित शिक्षा देने का निर्देश भी दिया़
बैठक में कल्याण विभाग के सचिव ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया़
आयोग द्वारा सरकार से की गयी अनुशंसाओं, जैसे राज्य की काराओं में पुजारियों, मौलवियों और फादर के प्रतिदिन का मानदेय 40 रुपये से बढ़ा कर 300 रुपये करने, भाषा अकादमी का गठन, सिख दंगा के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने, अल्पसंख्यक विद्यालयों का सामान्य विद्यालयों के साथ विलय न करने, आलिम व फाजिल की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कराने, नियुक्ति के लिए गठित समिति में अल्पसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व देने, भाषायी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से स्वरोजगार व शिक्षा के लिए, ऋण और झारखंड मदरसा नियमावली बनाने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद विकास आयुक्त को संबंधित विभाग के सचिवों के साथ बैठक कर अनुशंसाओं को लागू करने का निर्देश दिया गया़
बैठक में कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, मो कमाल खान, उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, अशोक षाड़ंगी व गुरविंदर सिंह सेठी ने भी विचार रखे़ बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडेय, अल्पसंख्यक आयोग के सचिव नेसार अहमद, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य बेबी सरकार, नुसरत जहां, मो सज्जाद हुसैन, श्री अचिंतम गुप्ता आदि मौजूद थे.
हज यात्रा को लेकर कल्याण मंत्री के साथ बैठक आज
रांची : कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी की अध्यक्षता में गुरुवार को दिन के 11.45 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक होगी. बैठक में हज यात्रियों के सऊदी अरब प्रस्थान की तैयारी को लेकर चर्चा की जायेगी. इसमें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से लेकर उपायुक्त, सचिव, एसएसपी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola