रांची : बंद का माओवादियों ने किया समर्थन

रांची : विपक्षी दलों द्वारा पांच जुलाई को बुलाये गये झारखंड बंद का प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी ने भी समर्थन किया है. इस संबंध में झारखंड रिजनल कमेटी के प्रवक्ता अमन ने बुधवार को प्रेस बयान जारी किया. कहा है कि जब तक झारखंड में झारखंडी जनता का राज स्थापित नहीं होगा, तब तक संघर्ष […]
रांची : विपक्षी दलों द्वारा पांच जुलाई को बुलाये गये झारखंड बंद का प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी ने भी समर्थन किया है. इस संबंध में झारखंड रिजनल कमेटी के प्रवक्ता अमन ने बुधवार को प्रेस बयान जारी किया.
कहा है कि जब तक झारखंड में झारखंडी जनता का राज स्थापित नहीं होगा, तब तक संघर्ष चलाने का संकल्प लेना होगा. कमेटी ने आम मजदूर, किसान, महिला, छात्र–युवा आदि से बंद को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए आगे आने का अाह्वान किया है़
संगठन ने बंद से मेडिकल सेवा, एंबुलेंस, दवा दुकान, अग्निशामक दस्ते, दूध वाहन आदि को मुक्त रखा है. वहीं रेल व दूरगामी बस यात्रियों से बंद के दौरान यात्रा नहीं करने का अनुरोध किया गया है़
डीजीपी कार्यालय परिसर में अतिरिक्त होगी
रांची : झारखंड बंद के दौरान आपात स्थिति के मद्देनजर डीजीपी कार्यालय परिसर में आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. आदेश में सभी को कहा गया है कि वे पूरी वर्दी में गुरुवार को सुबह सात बजे से तैनात रहेंगे. जरूरत पड़ने पर विधि-व्यवस्था में उनकी प्रतिनियुक्ति की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




