ePaper

सऊदी में फंसे हैं झारखंड के 41 मजदूर, विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Updated at : 05 Jul 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सऊदी में फंसे हैं झारखंड के 41 मजदूर, विदेश मंत्री को लिखा पत्र

रांची : सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 41 मजदूरों को सकुशल वापस लाने के लिए राज्य के जल संसाधन व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि सऊदी अरब में फंसे 41 […]

विज्ञापन
रांची : सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 41 मजदूरों को सकुशल वापस लाने के लिए राज्य के जल संसाधन व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि सऊदी अरब में फंसे 41 मजदूरों में से गिरिडीह के 25, हजारीबाग के 12 व बोकारो के तीन मजदूर हैं.
इन मजदूरों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है, भोजन का अभाव भी बना हुआ है, मजदूरों की स्थिति ठीक नहीं है और मजदूरों के परिजन डरे एवं घबराये हुए हैं. उन्होंने अपने पत्र में फंसे मजदूरों के अलग-अलग पासपोर्ट नंबरों का भी उल्लेख किया है. इधर, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मिल कर मजदूरों की वापसी पर सकारात्मक रुख अपनाये रखने का आग्रह किया है.
गिरिडीह के रहनेवाले हैं ये मजदूर
बगोदर (घाघरा) के मजदूर धानेश्वर महतो, बसंत महतो, सहदेव महतो ,टिंकू महतो, सुरेंद्र महतो, महेंद्र महतो, दुलारचंद महतो, रामेश्वर महतो, महेंद्र महतो, जगदीश महतो, गोविंद महतो, विजय कुमार हैं. वहीं तिरला के सुभाष कुमार महतो, संजय कुमार महतो ,विश्वनाथ महतो, दीपचंद महतो, बाबूलाल महतो हैं. ढिबरा के सुबोध कुमार महतो, पेंसरा मुंडरी के लालजीत महतो ,इंद्रदेव महतो, मुंडरो के मिथिलेश महतो, अखेना के टोकन महतो, तुकतुको के रेवत लाल महतो, बेको के रामेश्वर महतो, पीरटांड़ मधुपुर के रहने वाले अजय कुमार महतो.
हजारीबाग के ये मजदूर फंसे हुए हैं वहां पर
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बसरिया के रहने वाले रवि कुमार महतो, बंदखारो के रहने वाले खिरोधर महतो, चकचुको के रहनेवाले जगलाल महतो, रोहित कुमार महतो ,कोलेश्वर महतो व शंकर महतो, कोरिया टांड़ के रहने वाले ठाकुर रविदास, उदालबेड़ा के रहने वाले भागीरथ महतो ,गोलगो के रहने वाले बालेश्वर महतो, भेलवारा बड़की के रहने वाले रासो महतो व बाराटांड़ गोरहर के रहनेवाले प्रमोद कुमार.
बोकारो के मजदूर
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के करी खुर्द के मनोज कुमार महतो, करमाटांडं के कोलेश्वर महतो एवं गुरुडीह के रहने वाले श्यामलाल कादर भी वहां फंसे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola