रांची विवि में अब दस जुलाई तक जमा होगा नामांकन फॉर्म

Updated at : 30 Jun 2018 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची विवि में अब दस जुलाई तक जमा होगा नामांकन फॉर्म

रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर व स्नातक में नामांकन के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गयी है. विद्यार्थी अब दस जुलाई तक नामांकन के लिए फॉर्म जमा कर सकेंगे. पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गयी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इंटर कला का रिजल्ट […]

विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर व स्नातक में नामांकन के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गयी है. विद्यार्थी अब दस जुलाई तक नामांकन के लिए फॉर्म जमा कर सकेंगे. पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गयी है.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इंटर कला का रिजल्ट 27 जून व रांची महिला कॉलेज द्वारा स्नातक का रिजल्ट 28 जून को जारी किये जाने के कारण विद्यार्थियों को नामांकन फॉर्म जमा करने में परेशानी हो रही थी. छात्र संगठन व रांची महिला कॉलेज की प्राचार्या द्वारा विवि से नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि में बढ़ोतरी की मांग की गयी थी.
नामांकन के लिए फॉर्म चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा होगा. रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन को लेकर पूर्व में जारी प्रोग्राम में बदलाव किया है. अब विद्यार्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
17 जुलाई को नामांकन के लिए पहली लिस्ट जारी होगी. 17 जुलाई को नामांकन के लिए जिन विद्यार्थियों का नाम जारी किया जायेगा, वे 23 जुलाई तक नामांकन ले सकेंगे. 20 जुलाई को दूसरी लिस्ट जारी होगी. दूसरी लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन चार अगस्त तक होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola