रांची : आदिवासी समाज पर हमला हो रहा चुप हैं हेमंत-बंधु जैसे नेता : भाजपा

Updated at : 20 Jun 2018 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आदिवासी समाज पर हमला हो रहा चुप हैं हेमंत-बंधु जैसे नेता : भाजपा

भाजपा को बदनाम करने की हो रही है कोशिश, वोट बैंक की राजनीति कर रहा है विपक्ष रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि राज्य में आदिवासी समाज के लोगों पर हमला और हिंसा की घटनाएं हो रही है़ं कुछ लोग समाज में आपसी सौहार्द्र बिगाड़ कर भाजपा को बदनाम […]

विज्ञापन
भाजपा को बदनाम करने की हो रही है कोशिश, वोट बैंक की राजनीति कर रहा है विपक्ष
रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि राज्य में आदिवासी समाज के लोगों पर हमला और हिंसा की घटनाएं हो रही है़ं कुछ लोग समाज में आपसी सौहार्द्र बिगाड़ कर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है़ं मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक, महामंत्री बिंदेश्वर उरांव और मंत्री अनु लकड़ा पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़
आदिवासी के नाम पर ढोंग रचते हैं
नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज सभी समुदाय के लोगों का सम्मान और आदर करता है़ लेकिन कुछ लोग इनके खिलाफ साजिश कर रहे है़ं
हाल में ही बेड़ो में एक घटना घटी थी़ चार निर्दोष आदिवासी युवक शादी से खुशी-खुशी लौट रहे थे़ एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इनको पीटा गया़ लेकिन आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाले हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की जैसे नेता इस घटना पर चुप्पी साध कर बैठे है़ं बात-बात पर आदिवासी के हितैषी बनते है़ं आदिवासी के नाम पर ढोंग रचते हैं. आज इनको सांप सूंघ गया है़ निर्णय लिया गया है कि मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिल कर इसकी उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग करेगा़
आदिवासी समाज को इससे सचेत रहने की जरूरत
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इन नेताओं की चुप्पी इसलिए है कि इनके लोग घटना में शामिल है़ं इस घटना को अंजाम देने वाला झामुमो से जुड़ा है़ झामुमो सहित विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति कर रहे है़ं
मोर्चा के नेताओें ने कहा कि आदिवासी समाज के सवालों का जवाब इन नेताओं के पास नहीं है़ केवल वोट के लिए राजनीति की रोटी सेंकने का काम करते है़ं इसलिए आदिवासी समाज को इससे सचेत रहने की जरूरत है़ ऐसी पार्टियों और नेताओं को जनता समय पर जवाब देगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola