रांची : विपक्ष को जवाब देने 25 को मैदान में उतरेगी भाजपा

Updated at : 20 Jun 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : विपक्ष को जवाब देने 25 को मैदान में उतरेगी भाजपा

रांची : भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को भाजपा जवाब देगी़ आम लोगों को संशोधन से होने वाले लाभ बताये जायेंगे़ इसके लिए 25 जून को राज्य भर के सभी मंडल में विपक्ष के खिलाफ पोल-खाेल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा़ मंगलवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों […]

विज्ञापन
रांची : भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को भाजपा जवाब देगी़ आम लोगों को संशोधन से होने वाले लाभ बताये जायेंगे़
इसके लिए 25 जून को राज्य भर के सभी मंडल में विपक्ष के खिलाफ पोल-खाेल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा़ मंगलवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक में इन मुद्दों को लेकर विपक्ष के खिलाफ अभियान व जन जागरण चलाने और मीडिया के माध्यम से सच सामने लाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया़
विपक्ष के चेहरे को बेनकाब करेंगे : बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ आम लोगों के समक्ष सच को लाने के लिए कमर कस ली गयी है़ जनता को दिग्भ्रमित करने का मौका किसी को नहीं दिया जायेगा़ उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रमंडलीय एवं जिला स्तर पर प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी़
22 जून को प्रदेश मुख्यालय में एक कार्यशाला होगी़ इसमें बिल के विषय में विस्तृत जानकारी दी जायेगी़ श्री प्रकाश ने कहा कि पोल-खोल कार्यक्रम के माध्यम से विपक्ष के चेहरे को बेनकाब किया जायेगा़ भाजपा सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है़
किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उषा पांडेय, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, सोना खान, अमित सिंह, नीरज पासवान शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola