28.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

पदाधिकारियों को मिशन 2019 में जुटने को दिया निर्देश, कहा, रांची से नहीं, क्षेत्र में जाकर संगठन चलाइये : राम माधव

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने पार्टी पदाधिकारियों को मिशन 2019 में जुटने को निर्देश दिया है. ग्रास रूट में संगठन को मजबूत करने को कहा है. रविवार काे रांची में पदाधिकारियों की बैठक में श्री माधव ने यह नसीहत दी़ राम माधव ने कहा : रांची से नहीं, क्षेत्र में जाकर […]

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने पार्टी पदाधिकारियों को मिशन 2019 में जुटने को निर्देश दिया है. ग्रास रूट में संगठन को मजबूत करने को कहा है.
रविवार काे रांची में पदाधिकारियों की बैठक में श्री माधव ने यह नसीहत दी़ राम माधव ने कहा : रांची से नहीं, क्षेत्र में जाकर संगठन चलाइये. सारा पावर रांची में न रहे़ नीचे के कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है. पार्टी में पावर काे डिसेंट्रलाइज कीजिये व कार्यकर्ताओं को पावर दीजिये.
नीचे के स्तर पर निर्णय हो. सबको इंपावर करना होगा. डाटा और आइटी सेंट्रलाइज हो, लेकिन पार्टी नहीं. उन्होंने बूथ कमेटी को सुदृढ़ करने को कहा है़ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से काम करने को कहा है़ कमजोर बूथ पर फोक्स करने का निर्देश दिया. बूथ का वर्गीकरण करने को कहा गया है. इसमें वैसे बूथों को चिह्नित करने के लिए कहा, जिसमें अब तक टीम नहीं बनी है.
राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन के कामकाज के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिये गये टास्क की भी समीक्षा की. प्रदेश स्तर पर सरकार की उपलब्धियाें की जानकारी देने के लिए तैयार किये गये कार्यक्रम के बाबत जानकारी ली.
इसमें लाभार्थी सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन से लेकर युवा मोर्चा के मोटरसाइकिल जुलूस के कार्यक्रम की जानकारी हासिल की. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ता समाज के हर तबके के बीच जायें और सरकार की उपलब्धियां बतायें. केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दे़ं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें