कांग्रेस में फेरबदल : 10 पुराने जिलाध्यक्षों पर भरोसा, नयी कमेटी में जुड़े 14 नये चेहरे

Updated at : 08 Jun 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस में फेरबदल : 10 पुराने जिलाध्यक्षों पर भरोसा, नयी कमेटी में जुड़े 14 नये चेहरे

बड़े नेताओं के क्षेत्र में नहीं बदले गये जिलाध्यक्ष, आखिरकार नेताओं की पैरवी काम आ ही गयी रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी किये गये जिलाध्यक्षों की सूची में केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने 10 पुराने जिलाध्यक्षों पर भरोसा जताया है. वहीं 14 नये चेहरे को जिले की कमान सौंपी गयी है. नयी […]

विज्ञापन
बड़े नेताओं के क्षेत्र में नहीं बदले गये जिलाध्यक्ष, आखिरकार नेताओं की पैरवी काम आ ही गयी
रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी किये गये जिलाध्यक्षों की सूची में केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने 10 पुराने जिलाध्यक्षों पर भरोसा जताया है. वहीं 14 नये चेहरे को जिले की कमान सौंपी गयी है. नयी कमेटी में प्रदेश के बड़े नेताओं का ख्याल रखा गया है. वहीं पीआरओ की सूची की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है.
धनबाद में ब्रजेंद्र सिंह के अलावा शिवशंकर प्रजापति व रवींद्र वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें रवींद्र वर्मा जेल जा चुके हैं. इन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था. इन्हें पार्टी से छह साल के लिए निलंबित भी किया गया था.
बाद में निलंबन वापस कर लिया गया. बोकारो व धनबाद में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की चली. यहां के जिलाध्यक्ष नहीं बदले गये. वहीं लोहरदगा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत तथा पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार का ख्याल रखते हुए पहले से रह चुके जिलाध्यक्ष को फिर से मौका दिया गया है.
सरायकेला-खरसावां में प्रदीप बलमुचू, गोड्डा में फुरकान अंसारी व जामताड़ा में विधायक इरफान अंसारी की चली. पलामू व गढ़वा का क्षेत्र सक्रिय राजनीति का है. यहां पर क्षेत्र के प्रमुख नेता चंद्रशेखर दूबे, केएन त्रिपाठी व राजेंद्र प्रताप देव को नजरअंदाज करते हुए एनएसयूआइ से जुड़े बिट्टू पाठक व अरविंद तूफानी को मौका दिया गया है.
दोनों का राजनीतिक अनुभव नया है. रमा खलखो को प्रदेश कमेटी में स्थान मिलने की वजह से सुरेश बैठा को रांची ग्रामीण का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह दो माह से रांची ग्रामीण में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे. सिमडेगा में अनूप केसरी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे. इन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कोडरमा में जिलाध्यक्ष शंकर यादव की हत्या होने के कारण से पद खाली था. यहां पर मनोज पिंकू सहाय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
पीआरओ की सूची की हुई अनदेखी
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कमेटी में पीआरओ की सूची की अनदेखी की गयी है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी चरण दास महंत की अध्यक्षता में झारखंड में 10 माह तक सदस्यता अभियान चलाया गया था. इसमें आलोक दूबे को चुनाव सदस्य प्रभारी बनाया गया था.
कमेटी में पुराने चेहरे : अनूप केसरी (सिमडेगा), ब्रजेंद्र सिंह (धनबाद), विजय खान (पूर्वी सिंहभूम), सन्नी सिंकू (पश्चिमी सिंहभूम), नरेश वर्मा (गिरिडीह), श्यामल किशोर सिंह (दुमका), उदय लखवानी (पाकुड़), राम कृष्ण चौधरी (खूंटी), मंजूर अंसारी (बोकारो) व मुनमुन सहाय.
कमेटी में नये चेहरे : संजय पांडेय (रांची महानगर), सुरेश बैठा (रांची ग्रामीण), देव कुमार राज (हजारीबाग), मुनेश्वर उरांव (लातेहार), इमदाद हुसैन (चतरा), अरविंद तूफानी (गढ़वा), दिनेश यादव (गोड्डा), मुक्ता मंडल (जामताड़ा), अनुकूल मिश्रा (साहेबगंज), साजिद अहमद चांगु (लोहरदगा), रोशन बारवा (गुमला), छोटो राम किस्कू (सरायकेला-खरसावां), मनोज पिंकू सहाय (कोडरमा), मुन्ना पासवान (रामगढ़) व जैश रंजन पाठक (पलामू)़
रांची़ : दिल्ली दरबार पहुंचे हैं कई बड़े नेता, गिला-शिकवा बताया
रांची़ : जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही कांग्रेस के अंदर की राजनीति गरमा गयी है़ कांग्रेस नेता दिल्ली दरबार की दौड़ लगा रहे है़ं जिलाध्यक्षों को लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं ने सवाल उठाये है़ं
सूचना के मुताबिक पिछले दो दिनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, इरफान अंसारी, मनोज यादव सहित कई नेताओं ने दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं मुलाकात की है़ राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत से मिल कर अपने गिले-शिकवे बताये है़ं प्रदेश के नेताओं ने कहा है कि नये जिलाध्यक्ष के चयन में संगठन में काम करने वालों की अनदेखी हुई है़ प्रदेश के नेताओं की भी अनदेखी हुई है़
पार्टी के अंदर इसको लेकर चर्चा नहीं की गयी है़ कांग्रेस नेताओं ने प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया है़. बताया कि प्रदेश में सांगठनिक चुनाव के दौरान पीआरओ बनाये गये वरिष्ठ केंद्रीय नेता चरण दास महंत की सूची को बदला गया है़ सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया सही नहीं रही़
कांग्रेस नेताओं ने झामुमो के साथ गठबंधन को लेकर भी चर्चा की है़ नेताओं का कहना था कि झामुमो के साथ बातचीत में भी नेताआें से राय नहीं ली जाती है़ कांग्रेस से निलंबित उपेंद्र सिंह, शांतनु और सुनील सिंह ने भी अपनी बात आला नेताओं तक पहुंचायी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola