कल से एयर एशिया की नयी दिल्ली की मार्निंग फ्लाइट रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2018 5:06 AM

विज्ञापन

रांची : एक जून से एयर एशिया की दो फ्लाइट रांची से कम हो जायेंगी. रांची से नयी दिल्ली जानेवाली सुबह 9:30 बजे की फ्लाइट और रांची से कोलकाता जानेवाली रात नौ बजे की फ्लाइट की उड़ान कंपनी प्रबंधन की ओर से रद्द कर दी गयी है. कंपनी प्रबंधन ने रांची-भुवनेश्वर-हैदराबाद की फ्लाइट को रद्द […]

विज्ञापन
रांची : एक जून से एयर एशिया की दो फ्लाइट रांची से कम हो जायेंगी. रांची से नयी दिल्ली जानेवाली सुबह 9:30 बजे की फ्लाइट और रांची से कोलकाता जानेवाली रात नौ बजे की फ्लाइट की उड़ान कंपनी प्रबंधन की ओर से रद्द कर दी गयी है.
कंपनी प्रबंधन ने रांची-भुवनेश्वर-हैदराबाद की फ्लाइट को रद्द करने की घोषणा कर दी है. यह विमान सेवा एक जून से रद्द रहेगी. एयर एशिया प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन का कहना है कि कंपनी के ऑनगोइंग नेटवर्क राशनलाइजेशन गतिविधियों की वजह से फेरों में कमी की गयी है. नतीजन रांची-नयी दिल्ली अौर रांची कोलकाता की एक-एक उड़ान को कम कर दिया है.
तीन फ्लाइटें रांची से भरेंगी उड़ान : कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि अब रांची से दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु की तीन फ्लाइटें ही प्रतिदिन उड़ान भरेंगी. रांची से दिल्ली के लिए शाम 4:50 बजे की एक फ्लाइट उड़ान भरेगी. इसी प्रकार रांची से बेंगलुरु तक की फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे रांची से उड़ान भरेगी. कोलकाता के लिए रांची से दोपहर 1:45 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी.
मौसम खराब, इंडिगो की रांची-मुंबई फ्लाइट देर से उड़ी
रांची : राजधानी में बुधवार शाम मौसम अचानक खराब हो गया. इस वजह से इंडिगो की रांची-मुंबई जानेवाली फ्लाइट अपने तय समय से ढाई घंटे देरी से रवाना हुई. यह विमान मुंबई से पटना होते हुए रांची पहुंचती है.
विमान शाम 4:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची, लेकिन मौसम के खराब होने के कारण यह अपने निर्धारित समय शाम 5:05 बजे उड़ान नहीं भर पायी. विमान को करीब ढाई घंटे बाद एटीसी से उड़ान भरने का क्लीयरेंस मिल पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola