ePaper

रांची : सीएम ने आचार संहिता का उल्लंघन किया : झामुमो

Updated at : 29 May 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सीएम ने आचार संहिता का उल्लंघन किया : झामुमो

रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव के दिन मतदाताओं से विकास के नाम वोट देने की अपील की. यह भी कहा कि विपक्ष के लोग विकास विरोधी हैं. इस मामले को संज्ञान में लेकर निर्वाचन आयोग कार्रवाई […]

विज्ञापन
रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव के दिन मतदाताओं से विकास के नाम वोट देने की अपील की.
यह भी कहा कि विपक्ष के लोग विकास विरोधी हैं. इस मामले को संज्ञान में लेकर निर्वाचन आयोग कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि कसमार में एक प्राइवेट एंबुलेंस से पैसे बांटे जा रहे थे. पुलिस प्रशासन के लोगों ने इसे जब्त किया है.
प्रशासन को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि इसमें कौन लोग शामिल थे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के आग्रह पर चुनाव आयोग ने सक्रियता दिखायी. यही वजह है कि सिल्ली में 70 प्रतिशत व गोमिया में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.श्री भट्टाचार्य ने दावा किया कि झामुमो प्रत्याशी सिल्ली व गोमिया में 50 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola