सिल्ली उपचुनाव : सुदेश महतो ने क्षेत्र के विकास के लिए मांगा साथ
Updated at : 18 May 2018 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली : आजसू प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को हरिडीह गांव में चुनावी सभा में कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका साथ दें. सुदेश ने प्रखंड के भूली, बनुआडीह, गेडेबीर, दुमका में चुनावी सभा को संबोधित किया. इधर, रामपुर स्थित आजसू कार्यालय में शिवेन महतो व सूरज सिंह के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
सिल्ली : आजसू प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को हरिडीह गांव में चुनावी सभा में कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका साथ दें. सुदेश ने प्रखंड के भूली, बनुआडीह, गेडेबीर, दुमका में चुनावी सभा को संबोधित किया. इधर, रामपुर स्थित आजसू कार्यालय में शिवेन महतो व सूरज सिंह के नेतृत्व में झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़ कर कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
मुरी. बांसारुली पंचायत में आजसू कार्यकर्ता लक्ष्मण महतो व जीतू महतो के नेतृत्व में पंचायत के मोदीडीह व धोटिकरा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसके अलावे सिल्ली के अजयगढ़ व गोडाडीह पंचायत के छाताटांड़, चीटाटांड़, नागेडीह, आमटिकरा, खलारी, बूढ़ावेला, दोसीमा, राजाटांड़, कोमलाडीह, रायकोचा, ठिनठिन, पाखना समेत खेदडीह गड़गांव, जारु, निमुआ, पिसका आदि गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगा गया.
सोनाहातू. रांची जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, जिप सदस्य फुलकुमारी, रंगबहादुर महतो, जिप सदस्य अनिता पारिख, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, जिप सदस्य बीणा मुंडा सहित अन्य जनसंपर्क कर वोट की अपील की.
अनगड़ा. तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने बरवादाग पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इधर आजसू प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने सुदेश महतो के पक्ष में हेसलाबेड़ा में चुनावी सभा में कहा कि सुदेश का समर्थन कर राज्य को एक बेहतर नेतृत्व देने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




