ePaper

लालू के पैरोल पर अभी कोई फैसला नहीं, गुरुवार तक हो सकता है विचार : हर्ष मंगला

Updated at : 09 May 2018 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
लालू के पैरोल पर अभी कोई फैसला नहीं, गुरुवार तक हो सकता है विचार : हर्ष मंगला

रांची : चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बेटे के विवाह में शामिल होने के लिए दायर पैरोल अर्जी पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है . झारखंड के कारा महानिरीक्षक हर्ष मंगला ने बताया कि लालू यादव ने अपने बेटे के विवाह […]

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बेटे के विवाह में शामिल होने के लिए दायर पैरोल अर्जी पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है . झारखंड के कारा महानिरीक्षक हर्ष मंगला ने बताया कि लालू यादव ने अपने बेटे के विवाह में सम्मिलित होने के लिए पांच दिन के पैरोल के लिए आवेदन दिया है . इस पर अभी विचार किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि अब तक पैरोल देने के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है, लेकिन गुरुवार तक इसके बारे में फैसला कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि लालू के पैरोल पर विचार के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से उनका स्वास्थ्य रिपोर्ट, जेल रिपोर्ट तथा कई अन्य दूसरे रिपोर्ट नहीं आये हैं, जिन पर पैरोल से पहले विचार किया जाता है. इस बीच, लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि लालू ने 10 से 15 मई की पांच दिनों की पैरोल मांगी है, क्योंकि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का विवाह 12 मई को होना तय हुआ है.

गौरतलब है कि लालू चारा घोटाले के छह मामलों में आरोपी थे, जिनमें सीबीआई की अलग-अलग विशेष अदालतों ने उन्हें चार मामलों में अब तक दोषी पाते हुए सजा सुनायी है. इनमें से एक मामले में उन्हें चौदह वर्ष के कैद की सजा हुई है. इस बीच, बुधवार को रिम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर लालू को स्वस्थ बताया और कहा कि वह यात्रा के लिए फिट हैं.

इस बीच, खबर यह भी है कि रिम्स की ओर से उन्हें यात्रा के लिए फिट बताये जाने के बाद सबसे पहले लालू को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जायेगा. रिम्स की ओर से यात्रा के लिए फिट बताये जाने के बाद सवाल यह भी उठाये जा रहे हैं कि यदि लालू यात्रा के लिए फिट हैं, तो सबसे पहले उन्हें रिम्स से होटवार जेल में शिफ्ट क्यों नहीं किया जा सकता है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola