ePaper

फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, कल 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा

Updated at : 06 May 2018 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, कल 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा

रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. करीब एक सप्ताह से बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना था. अब गर्मी झुलसा सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 7 मई को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जायेगा. हालांकि, रविवार को उत्तर-पूर्वी झारखंड के […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. करीब एक सप्ताह से बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना था. अब गर्मी झुलसा सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 7 मई को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जायेगा. हालांकि, रविवार को उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में एक-दो जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

मौसम विभाग ने कहा है कि 6 और 7 मई को रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 7 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री हो जायेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 9 मई तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. 10 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे, जिसकी वजह से उच्चतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर, पाकुड़ और दारीसाई में क्रमश: 4.5 मिलीमीटर, 3.0 मिलीमीटर और 3.0 मिलीमीटर बारिश हुई. इस दौरान डाल्टनगंज प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. यहां का तापमान 41.2 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. वहीं, पाकुड़ का अधिकतम तापमान सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है. इस दौरानजमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है.

इसी समय अवधि में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमश: 1.5 और 2.1 डिग्री अधिक है. चाईबासा और गिरिडीह का अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमश: 1.8 और 2.7 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 और 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. 24 घंटे के दौरान रांची, पलामू, बोकारो, चाईबासा, गिरिडीह और दुमका में बारिश नहीं हुई.

रांची स्थित मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, एक मार्च, 2018 से 5 मई, 2018 के बीच जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 232.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकिडालटनगंज में सबसे कम 17.5 मिमी बारिश हुई है. चाईबासा में 219.5 मिमी, बोकारो 96.2 मिमीऔर रांची में 45.5 मिमी वर्षा हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 6 मई से 10 मई के बीच मौसम शुष्क रहेगा. फलस्वरूप झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है. हालांकि, उत्तर-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola